Move to Jagran APP

नारी शक्ति कुंभ: जुटेंगे यहां राजनीति के धुरंधर, जानिये क्या चल रहीं तैयारियां

योगी आदित्यनाथ, निर्मला सीतारमण, सुषमा करेंगी शिरकत। देशभर से पांच हजार रहेंगी मौजूद, 4600 का हुआ पंजीकरण।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 06:26 PM (IST)
नारी शक्ति कुंभ: जुटेंगे यहां राजनीति के धुरंधर, जानिये क्या चल रहीं तैयारियां
नारी शक्ति कुंभ: जुटेंगे यहां राजनीति के धुरंधर, जानिये क्या चल रहीं तैयारियां

आगरा, जेएनएन। आधी आबादी के जरिए अपनी बात देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को आयोजित नारी शक्ति कुंभ को राजनीति के धुरंधर संबोधित करेंगे। सूबे के मुखिया के अलावा विदेश व रक्षामंत्री का आना तय हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष समारोह का समापन कर सकती हैं। कुंभ संयोजक डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी है। 

prime article banner

उप्र सरकार के अक्षय पात्र में आयोजित नारी शक्ति कुंभ के लिए मंच से लेकर पंडाल को दुरुस्त करने की व्यवस्था शुरू हो चुकी है। वाटरप्रूफ पंडाल में करीब तीन हजार महिलाओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। आयोजन में पांच हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। देश के हर जिले से कम से कम पांच महिलाएं बुलाई गई हैं। महिलाओं को कुंभ में पहुंचाने का जिम्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संभाल रहा है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा विदेश मंत्री सुषम स्वराज, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अक्षयपात्र में हेलीपैड तैयार करा रहा है।

46 होटल-गेस्ट हाउस बुक

महिला शक्ति कुंभ में देशभर से आ रही करीब पांच हजार महिलाओं के लिए शहर के 46 होटल व गेस्ट हाउस बुक कराए हैं। ताकि दो दिन प्रवास के दौरान उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

साढ़े चार हजार से अधिक पंजीकरण

महिला शक्ति कुंभ में देशभर से बुधवार की दोपहर तक 4 हजार 600 महिलाओं ने पंजीकरण करा लिए हैं। इनमें 1800 महिलाएं उत्तर प्रदेश से ही हैं। यह आंकड़ा पांच हजार से अधिक होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.