Move to Jagran APP

दुष्‍कर्म और गर्भपात की धाराओं में फंसा सिपाही, पत्‍नी बोली पति की आशिकी से है परेशान

मथुरा के सदर थाने में तैनात है सिपाही दोस्ती में शिक्षिका को फंसाया। रकाबगंज थाने में सिपाही व दोस्ती कराने वाली महिला पर मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 03:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 09:20 PM (IST)
दुष्‍कर्म और गर्भपात की धाराओं में फंसा सिपाही, पत्‍नी बोली पति की आशिकी से है परेशान
दुष्‍कर्म और गर्भपात की धाराओं में फंसा सिपाही, पत्‍नी बोली पति की आशिकी से है परेशान

आगरा, जागरण संवाददाता। शादीशुदा सिपाही ने एक शिक्षिका को दोस्ती के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक कृत्य भी किया। सिपाही ने शिक्षिका से मंदिर में ले जाकर शादी भी कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर रकाबगंज थाने में सिपाही के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। इसमें सिपाही से दोस्ती कराने वाली महिला भी नामजद है।

loksabha election banner

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर शिक्षिका ने डीजीपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद एडीजी अजय आनंद के सामने भी पेश हुई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीडि़ता रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। एक बच्ची के साथ वह सदर क्षेत्र में अपनी ससुराल में रहती थी। वहीं एक स्कूल में वह पढ़ाती थी। मुकदमे में उसने आरोप लगाया है कि साथ काम करने वाली एक शिक्षिका ने सिपाही वरुण यादव से अपना भाई बताकर उसकी पहचान कराई। वरुण वर्तमान में मथुरा के सदर बाजार थाने में तैनात है। आरोप है कि जनवरी 2018 में आरोपित ने उसे बेहोश करके ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल किया। पीडि़ता ने बताया कि मार्च 2018 में मथुरा के एक मंदिर में जाकर सिपाही ने उससे शादी कर ली। कुछ दिन बाद उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार शुरू कर दिया। मारता-पीटता था और हत्या की धमकी देता। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी के सामने पेश हुआ आरोपित सिपाही

सिपाही शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एडीजी जोन अजय आनंद के सामने पेश हुआ। एडीजी ने उसे हिदायत दी कि महिला से दूरी बना ले। उसने महिला से दोबारा मिलने का भी प्रयास किया तो उसकी नौकरी चली जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद आरोपित सिपाही की पत्नी रोने लगी। उसने बताया कि वह तो पति की हरकतों से खुद परेशान है। उसे खर्चे तक के पैसे नहीं देते थे। उस महिला के चक्कर में उसकी जिंदगी नर्क हो गई। पति की आशिकी ने उनका घर बर्बाद कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.