Move to Jagran APP

हाथ पर अंग्रेजी में लिखा अजीत, बोरे में मिला साड़ी शोरूम का थैला, लाश की शिनाख्त के इंतजार में आगरा पुलिस

Agra Crime News शव के साथ मिले कमला नगर साड़ी शोरूम के थैले से सुराग की उम्मीद। सुरक्षित छावनी क्षेत्र स्थित टैंक चौराहे के पास नाले में मिली थी लाश हाथ-पैर बंधे थे। महिला के एक हाथ पर अंग्रेजी में अजीत लिखा है डेढ़ वर्ष पुराना है थैला।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Mon, 29 May 2023 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 10:13 AM (IST)
हाथ पर अंग्रेजी में लिखा अजीत, बोरे में मिला साड़ी शोरूम का थैला, लाश की शिनाख्त के इंतजार में आगरा पुलिस
Agra Crime News: शव के साथ मिले कमला नगर साड़ी शोरूम के थैले से सुराग की उम्मीद

आगरा, जागरण संवाददाता। सुरक्षित माने जाने वाले छावनी क्षेत्र में हत्या करने के बाद बोरे में बंद महिला का शव नाले में फेंका गया था।महिला के दुपट्टे से हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके एक हाथ पर अंग्रेजी में अजीत लिखा है। रविवार को भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बोरे में शव के साथ कमला नगर के साड़ी शोरूम काशी क्रिएशन का थैला मिला है। जिससे पुलिस को महिला के बारे में सुराग की उम्मीद है। महिला के आगरा का होने का अनुमान है।

loksabha election banner

टैंक चौराहे के पास नाले में मिली थी लाश

छावनी में टैंक चौराहे के पास नाले में शनिवार को सफाई की जा रही थी। इस दौरान बोरे में बंद महिला की लाश मिली। उसकी आयु लगभग 25 वर्ष थी। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे गए थे। मिलेट्री रंग की लैगिंग और टी शर्ट पहने है। पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों के फटे हुए कपड़े शव के साथ रखे गए थे। अनुमान है कि कपड़े शव को बोरे में छिपाने के लिए रखे गए होंगे। बोरे में कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड स्थित केएस प्लाजा के साड़ी एवं लहंगा शोरूम काशी क्रिएशन का थैला भी मिला।

थैला करीब डेढ़ वर्ष पुराना

पुलिस द्वारा शोरूम से जानकारी की गई। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि थैला करीब डेढ़ वर्ष पुराना है। शोरूम आठ वर्ष पुराना है।थैले का डिजाइन आरंभ से एक रखा है, उसे बदला नहीं गया। शव के साथ मिले थैले की फोटो दिखाने पर कर्मचारियों ने अनुमान लगाया कि वह डेढ़ वर्ष पुराना है। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए इंटरनेट मीडिया की मदद ली जा रही है। गायब हुई युवतियों का भी विवरण जुटाया जा रहा है।

ये भी है अनुमान

  • महिला की हत्या घर के अंदर या किसी बंद जगह पर की गई होगी। उसे वहां से हटाने के लिए बोरे में रखा गया। जिसके बाद शव को कार में डाला गया होगा। लोगों को शक न हो इसलिए बोरे में बड़ी संख्या में पुराने कपड़े भरे, जिससे कि किसी को देखने पर लगे कि उसमें कपड़े आदि रखे हैं।
  • महिला की ससुराल आगरा की हो सकती है, उसका मायका किसी दूसरे शहर में होगा। इसीलिए महिला के गायब होने का मायके वालों काे पता न चला हो।
  • शव को अति सुरक्षित माने जाने वाले छावनी क्षेत्र के टैंक चौराहे के पास फेंका गया, हत्यारा जो भी है वह उक्त इलाके से अच्छी तरह परिचित है।
  • हत्यारा सदर या कमला नगर इलाके में किराए पर रहता हो। महिला की हत्या के बाद शव को गाड़ी में रख रातों रात मकान खाली करके चला गया हो।

गायब हैं एक दर्जन युवतियां

पुलिस ने थैला कमला नगर का होने के बाद वहां के थाने से संपर्क किया। कितनी युवतियां गायब हैं, जानकारी की। पता चला कि एक विवाहिता गायब है, जिसकी लोकेशन एक युवक दूसरे शहर की है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि 15 दिन के दौरान शहर से एक दर्जन से अधिक किशोरी और युवतियां गायब हैं। पुलिस अब इन सभी के बारे में जानकारी कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.