रेलवे का बड़ा फैसला: गतिमान, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की PNR सीरीज बदलेगी, टिकट बुकिंग होगी आसान
भारतीय रेलवे नवंबर और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से गतिमान, वंदे भारत सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनों की पीएनआर ...और पढ़ें

गतिमान एक्सप्रेस का फाइल फोटो।
HighLights
नवंबर-दिसंबर से पीएनआर सीरीज में बदलाव।
गतिमान, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
टिकट बुकिंग में आसानी, नई प्रणाली का हिस्सा।
जागरण संवाददाता, आगरा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे एक और कदम उठाने जा रहा है। नवंबर और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से गतिमान एक्सप्रेस, खजुराहो वंदे भारत, ताज एक्सप्रेस सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) सीरीज में बदलाव होगा। पीएनआर सीरीज के शुरुआत के अंक बदल जाएंगे। इससे टिकट बुकिंग में आसानी रहेगी। साथ ही तिथि बदलने पर यात्रियों को विशेष ध्यान रखना होगा।
नवंबर और दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक सभी ट्रेनों में हो रही लागू
रेलवे ने वर्ष 1986 में कंप्यूटरीकृत रेल आरक्षण प्रणाली शुरू की थी। पीएनआर नंबर 10 अंकों का है। इसके शुरुआत के तीन अंक संबंधित डाटा बेस सेंटर और रेलवे क्षेत्र की पहचान होते हैं। जैसे दिल्ली की ट्रेन का पीएनआर नंबर दो, कोलकाता का छह, मुंबई का आठ, चेन्नई का चार से शुरू होता है। हाल ही में रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट में इसे लागू किया। यह पूरी तरह से सफल रहा।
टिकट बुकिंग होगी आसानी, तिथि बदलने पर रखना होगा ध्यान
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम ने बताया कि नवंबर और दिसंबर के तीसरे सप्ताह से पीएनआर सीरीज में बदलाव होगा। अब पीएनआर 500, 700 जैसे नंबरों से शुरू हो सकते हैं या फिर एक, तीन, पांच, सात नंबर भी होंगे। इसमें शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी, एपी एक्सप्रेस, केरला, तमिलनाडु एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
पीएनआर की नई सीरीज इसी व्यापक तकनीकी बदलाव का हिस्सा
डॉक्टर शिवम ने बताया कि सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स नई पीढ़ी की आरक्षण प्रणाली पर काम कर रही है। नई प्रणाली का उद्देश्य आरक्षण से जुड़े तकनीकी ढांचा को बेहतर करना है। पीएनआर की नई सीरीज इसी व्यापक तकनीकी बदलाव का हिस्सा है।
