Move to Jagran APP

Plantation Campaign: फिर दर्ज होगा पौधारोपण गिनीज बुक में, आगरा को मिला 51 लाख पौधाें का लक्ष्य

Plantation Campaign आगरा में इस साल लगेंगे 51 लाख पौधे। वन विभाग लगेगा 14.61 लाख पौधे। 26 विभाग मिलकर लगाएंगे 36.47 लाख पौधे। वन विभाग की 23 नर्सरियों में इसके लिए 50.37 लाख पौध तैयार हो रही है। उद्यान विभाग ने 13500 पौध तैयार की है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 03:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 03:39 PM (IST)
Plantation Campaign: फिर दर्ज होगा पौधारोपण गिनीज बुक में, आगरा को मिला 51 लाख पौधाें का लक्ष्य
Plantation Campaign: आगरा में इस साल लगेंगे 51 लाख पौधे।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे लगाने के महाअभियान के तहत आगरा में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।आगरा को मिले लक्ष्य में से 14.61 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 36.47 लाख पौधे अन्य विभागों को लगाने हैं। ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, नगर विकास, स्वास्थ्य, रेलवे, कृषि, उद्यान, उच्च शिक्षा समेत 26 विभागों को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

prime article banner

गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए इस बार फिर से पौधे लगाने का अभियान शुरू हो रहा है। पौधे जुलाई में बरसात में लगाए जाएंगे। वन विभाग की 23 नर्सरियों में इसके लिए 50.37 लाख पौध तैयार हो रही है। उद्यान विभाग ने 13,500 पौध तैयार की है।

डीएफओ अखिलेश पांडेय का कहना है कि पिछले सालों में वन विभाग ने जो पौधे लगाए थे, उनमें से 70 प्रतिशत पौधे जीवित हैं।बीते साल जो पौधे सूख गए, उनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे।हर ग्राम पंचायत में अमृत महोत्सव उद्यान तैयार होंगे।पौधों की देखभाल के लिए सामाजिक संगठनों और एनजीओ को जोड़ा जाएगा।

विभागावार पौधे लगाने का लक्ष्य

विभाग - पौधरोपण

ग्राम्य विकास विभाग - 19,10,160

वन विभाग - 14,61,814

कृषि विभाग - 3,66,000

नगर विकास - 2,59,840

उद्यान विभाग - 2,39,480

राजस्व - 2,16,820

पर्यावरण - 1,84,686

पिछले सालों में पौधारोपण के आंकड़े

2018 में 20 लाख पौधे

2019 में 28 लाख पौधे

2020 में 38 लाख पौधे

2021 में 45 लाख पौधे

2022 में 51 लाख पौधे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.