पितृ पक्ष शुरू, पितरों को किया गया जल अर्पित
आगरा: अपने दिवंगत पित्रों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने और उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए किए जाने वाले कर्मकांडों के लिए प्रसिद्ध पितृपक्ष की बुधवार से शुरुआत हो गई।
आगरा: अपने दिवंगत पित्रों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने और उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए किए जाने वाले कर्मकांडों के लिए प्रसिद्ध पितृपक्ष की बुधवार से शुरुआत हो गई। अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक 15 दिन चलने वाले इस इस पितृ पक्ष में लोग अपने पितरों को जल अर्पित करते हैं। ताकि मृत्यु के बाद उनकी आत्मा को शांति मिल सके।
बुधवार को यमुना के घाटों पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर पितरों को जल अर्पित किया। जो लोग यमुना तक नहीं पहुंचे, उन्होंने सूर्य और पीपल को जल अर्पित कर इस मान्यता को पूरा किया। इसके साथ ही श्राद्ध की भी शुरुआत हो गई। लोगों ने अपने दिवंगत बड़े बुजुर्गो के नाम से ब्राह्मणों को भोजन करा। ये सिलसिला 15 दिनों तक चलेगा। लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से उनके पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वह उनकी खुशी के लिए ये सब करते हैं।