Move to Jagran APP

Ambulance Strike: उत्‍पीड़न के खिलाफ आवाज, प्रभावित हो रहे मंडलभर के मरीज Agra News

एंबुलेंस सेवा की प्रदेश व्‍यापी हड़ताल। कंपनी पर कर्मचारियों ने लगाया है उत्‍पीड़न और अनियमितताओं का आरोप।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 02:09 PM (IST)
Ambulance Strike: उत्‍पीड़न के खिलाफ आवाज, प्रभावित हो रहे मंडलभर के मरीज Agra News
Ambulance Strike: उत्‍पीड़न के खिलाफ आवाज, प्रभावित हो रहे मंडलभर के मरीज Agra News

आगरा, जेएनएन। जीवनदायिनी स्वास्थ्य सेवा के ईएमटी और चालकों द्वारा कंपनी पर भ्रष्टाचार उत्पीड़न और अनियमितताओ का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने सोमवार को एम्बुलेन्स सेवा पूरी तरह से ठप कर दी है। हालाकि आगरा मंडल के सभी जिलों में हड़ताल का असर नहीं है। आगरा, कासगंज और फीरोजाबाद जिले में अभी तक सेवा ठप रहने की जानकारी है।

loksabha election banner

सोमवार को फीरोजाबाद जिले की सभी 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं शिकोहाबाद के रामलीला ग्राउंड में खड़ी कर दी गईं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ा है। यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। सभी कर्मचारी अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारी उन पर नाजायज रूप से फर्जी 10 केस प्रतिदिन कराने के लिए दवाब डाल रहे हैं। जिससे यह लोग सरकार का करोड़ों रूपया प्रतिदिन हड़प रहे हैं। वहीं उन्हें वेतन देने में भी कटौती की जा रही है। जिससे उनके परिवार के आगे भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। कर्मचारियों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि वह उनको नियमित कराए एवं कंपनी द्वारा समय पर मानदेय पूरी तरह से दिलाया जाए। इस दौरान कर्मचारियों ने जीवीके कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले के 102 और 108 एम्बुलेंस के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। यही हाल कासगंज में भी है। यहां भी एंबुलेंस सेवा के पहिये सुबह से जाम हैं। आगरा में सुबह से सेवाएं दे रही एंबुलेंस दोपहर दो बजे हड़ताल पर चली गईं। लेडी लायल अस्‍पताल में एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.