ताजमहल पहुंचे मिस्टर मॉडल, राजधानी में चुना जाएगा दुनिया का विजेता Agra News
दुनिया के 20 देशों के प्रतिभागी आए हैं भाग लेने। 330 घंटे से अधिक समय तक स्मारक में रुके प्रतिभागी और कराया फोटो शूट।
आगरा, जागरण संवाददाता। मिस्टर मॉडल वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने गुरुवार को ताज का दीदार किया। वो 3:30 घंट से अधिक समय तक स्मारक में रुके। उन्होंने जमकर फोटोग्राफी कराई।
मिस्टर मॉडल वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता 21 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें दुनिया के 20 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब सभी ताजमहल पहुंचे। इनमें देश के प्रतिभागी जयपुर के योगेश शर्मा भी थे। ताज की सुंदरता पर सभी इतने मोहित हो उठे कि सूर्यास्त होने पर शाम 5:30 बजे ही स्मारक से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफी की। अन्य में न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, थाईलैंड, चीन, केन्या, बेल्जियम, तुर्की, कजाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, फिलीपींस, अरमेनिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, अल्जीरिया, तंजानिया, म्यांमार के प्रतिभागी थे।