Move to Jagran APP

यूं ही न आ जाता क्रिसमस केक में स्‍वाद, बेकरियों पर लगी है कतार Agra News

रम केक बनाने में लगता है तीन माह का समय डाला जाता है गरम मसाला भी। फ्रूट और चॉकलेट केक भी हैं फेवरेट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 09:07 AM (IST)
यूं ही न आ जाता क्रिसमस केक में स्‍वाद, बेकरियों पर लगी है कतार Agra News
यूं ही न आ जाता क्रिसमस केक में स्‍वाद, बेकरियों पर लगी है कतार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिसमस और केक का गहरा रिश्ता है। इस लजीज केक का स्‍वाद ही अलग है। इसलिए शहर की बेकरियों पर स्पेशल केक की डिमांड होने लगी है। बेकरी संचालक भी क्रिसमस के लिए टू टियर, थ्री टीयर के अलावा डिफरेंट फ्लेवर के स्पेशल केक तैयार करा रहे हैं।

loksabha election banner

ऑन डिमांड हो रहे केक तैयार

एमकेओपी बेकरी के संचालक वेद पाल धर ने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए हमारे यहां तीन से चार किलो तक के केक तैयार किए जा रहे हैं। स्लाइस केक को लोग डिफरेंट फ्लेवर में तैयार करा रहे हैं। फेस्टिवल को देखते हुए मार्केट में क्रिसमस केक विद रॉयल आइसिंग प्लम नया फ्लेवर है।

इन फ्लेवरों की डिमांड

स्लाइस केक के साथ प्लेन चॉकलेट केक, फ्रूट केक, वनीला केक और जिंजर कैरेट केक की भी डिमांड है। इस बार रम केक, प्लम केक, आइस केक, थीम केक के कई फ्लेवर्स मौजूद हैं। इनके ऑर्डर अभी से बेेेेकरियों पर पहुंचने लग गए हैं।

कई शेप्स में भी बनते हैं केक

क्रिसमस केक को लोग सांता, रेन डियर के शेप में बहुत पसंद करते हैं। इस समय रेड वेलवेट और ट्रिपल चॉकलेट सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। 200 से 2000 रुपये तक की रेंज वाले इन केक में वाइट मूज, अमेरिकन रेड वेलवेट, रोज केक के कई शेप और साइज उपलब्ध हैं। इसके अलावा गाजर, पाइनेपल और किशमिश के फ्लेवर वाला कैरेट केक भी लोग पसंद कर रहे हैं।

तीन महीने में बनता है रम केक

क्रिसमस पर बनने वाला रम केक बहुत खास होता है। इसकी तैयारी में तीन महीने का समय लगता है। केक एंड मोर के संचालक कमल छाबडिय़ा बताते हैं कि संतरे के छिलके को पांच तरह के मेवों खजूर, किशमिश, काजू, अखरोट और बादाम के साथ मिलाकर रम में भिगोकर रख देते हैं। स्वाद के अनुसार इसमें रम, गरम मसाला आदि मिलाया जाता है। तीन महीने तक इसे बंद रखा जाता है, फिर केक तैयार किया जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.