Move to Jagran APP

Article 370: बरसों का सपना अब हुआ साकार, ब्रज में मना दी होली Agra News

विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति को लेकर दी प्रतिक्रिया। भाजपाई बोले हम भाग्‍यशाली जो साक्षी बने इस पल के। दूसरे दिन भी जश्‍न की लहर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 12:50 PM (IST)
Article 370: बरसों का सपना अब हुआ साकार, ब्रज में मना दी होली Agra News
Article 370: बरसों का सपना अब हुआ साकार, ब्रज में मना दी होली Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 और अनुच्‍छेद 35 ए की समाप्ति का जश्‍न जारी है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के लोग इस मसले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा खेमा जहां खुशी मना रहा है, वहीं कांग्रेसी इसे असंवैधानिक कृत्‍य करार दे रहे हैं। दूसरी तरफ आम जनता को अगर देखें तो उसमें सीधे तौर पर खुशी की लहर है। कारोबारी जगत में भी इस फैसले की सराहना हो रही है। आइए जानते हैं ताजनगरी में कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया-

loksabha election banner

फतेहपुरसीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि बचपन से दीवारों पर नारे लिखते चले आ रहे थे, आस वह सपना साकार हो रहा है। देश के लिए स्वर्णिम पल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी हैं तो मुमकिन है। हम भाग्यशाली हैं कि इस पल के साक्षी बनेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कश्‍मीर सही मायने में आज आजाद हुआ है। श्याम प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को शांति मिलेगी। तुष्टीकरण की राजनीति का समापन हुआ है। कश्मीर के युवा अगर साथ रहेंगे तो विकास जल्द ही होगा। ऐसा नहीं होगा तो सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था पर ज्यादा रहेगा।

आंबेडकर विवि के कुलपति डा. अरविंद दीक्षित ने कहा कि जम्मू कश्मीर छोड़कर आए लोगों के साथ न्याय हुआ है, यह सरकार का साहसिक निर्णय है। आइएमए के चेयरमैन डा. डीवी शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कारपोरेट हॉस्पिटल खुल सकेंगे, वहां के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

सपा के जिलाध्‍यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि कश्मीर में कोई काम यदि देश के लिए हुआ है, तो उसमें सबकी सहमति होनी चाहिए। सबको साथ लेकर विश्वास में करके काम करना चाहिए। दबाव बनाकर नहीं करना चाहिए। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का हित सर्वप्रथम है। राष्ट्र के हित में सभी हित जुड़े हुए हैं। पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उसी के अनुसार आगे काम किया जाएगा।

दूसरे दिन भी जारी जश्‍न, तिरंगा यात्रा निकालीं

कश्‍मीर मसले पर जहां संसद में दूसरे दिन मंगलवार को बहस जारी है, वहीं ब्रजमंडल में जश्‍न। सुबह कई स्‍कूलों के छात्रों ने अलग अलग तिरंगा यात्रा निकालीं। मैनपुरी में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के अवसर पर मंगलवार को सुबह शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित एकरसानंद आश्रम में संत और शिष्यों ने जमकर होली खेली। भारत माता की जय के साथ केसरिया ध्वज को लेकर पूरी कॉलोनी में परिक्रमा लगाई। खंदौली में सेंट आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल कर जम्‍मू कश्‍मीर को केंद्र शासित राज्य बनाये जाने के उपलक्ष्य में जश्‍न मनाया।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.