Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amrit Sarovar Yojna: 1380 में से महज 60 ही हुए तैयार, आगरा में कछुआ से भी धीमी है अमृत सरोवर विकास की रफ्तार

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 02:22 PM (IST)

    Amrit Sarovar Yojna आगरा में गति नहीं पकड़ पा रही अमृत सरोवर योजना। जिले में अब तक सिर्फ 60 अमृत सरोवर ही हो सके हैं तैयार। 1380 अमृत सरोवर विकसित किए ...और पढ़ें

    Hero Image
    आगरा में गति नहीं पकड़ पा रही अमृत सरोवर योजना।

    आगरा, जागरण संवाददाता। लक्ष्य बढ़ने के कारण अमृत सरोवर योजना गति नहीं पकड़ पा रही है। जिले में अब तक सिर्फ 60 अमृत सरोवर ही तैयार हो सके हैं। जबकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर विकसित किए जाने हैं। शासन के नये आदेश के अनुसार, जिले में 1380 अमृत सरोवर विकसित किए जाने हैं। स्थानीय स्तर पर इस लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 217 अमृत सरोवर ही चयनित हो सके हैं। दरअसल, अमृत सरोवर के लिए उन्हीं तालाबों का चयन होना है, जिनका क्षेत्रफल कम से कम एक एकड़ हो। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इतने क्षेत्रफल के दो-दो तालाब ढूंढना मुश्किल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1380 अमृत सरोवर विकसित किए जाने हैं

    217 अमृत सरोवरों का हो सका है चयन

    1163 अमृत सरोवर और चिह्नित होने हैं

    60 अमृत सरोवर अब तक हो चुके हैं तैयार

    ब्लाक लक्ष्य चयनित काम पूरा

    अछनेरा 104 16 4

    अकोला 76 7 2

    बाह 100 14 6

    बरौली अहीर 110 20 1

    बिचपुरी 58 12 4

    एत्मादपुर 94 11 4

    फतेहाबाद 140 16 2

    फतेहपुर सीकरी 112 8 2

    जगनेर 64 20 5

    जैतपुर कलां 90 22 6

    खंदौली 82 12 4

    खेरागढ़ 72 24 7

    पिनाहट 72 16 4

    सैंया 88 9 5

    शमसाबाद 118 10 4

    शासन ने अब हर ग्राम पंचायत में दो-दो अमृत सरोवर का लक्ष्य दिया है। ऐसे में निर्धारित मानकों के अनुरूप तालाबों का चयन नहीं हो पा रहा है। बाकी अमृत सरोवरों पर तेजी से काम चल रहा है।

    ए. मनिकंडन, मुख्य विकास अधिकारी