Accident on Yamuna Expressway: डिवाइडर से टकराई कार, बचने का किया प्रयास तो रौंद गया वाहन Agra News
शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर रही थी वैगनआर कार। कार सवार युवक की मौके पर ही माैत।
आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही वैगनआर कार डिवाइडर में टकरा गई। खिड़की खोल कर नीचे उतर रहे युवक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगनआर कार शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। कार मथुरा के पास थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 89 के समीप झपकी में अनियंत्रित होने पर कार डिवाइडर में टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार की खोलकर नीचे उतरने का प्रयास कर रहे युवक
तहसीलदार (42) पुत्र केदार सिंह निवासी गांव हसनपुर बारू थाना सहपऊ जनपद हाथरस को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्यों होते हैं यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे
- यमुना एक्सप्रेस वे पर बने डिवाइडर पर किसी तरह के सेफ़्टी बैरियर नहीं दिए गए हैं। अगर गाड़ी का संतुलन बिगड़ता है तो वह आसानी से डिवाइडर पर चढ़ सकती है।
- जब भी कोई कार या बस चल रही होती है तो उसमें कायनैटिक एनर्जी होती है। अगर ये गाड़िया1 एक्सप्रेस-वे पर कंक्रीट से बनी चीज़ों से टकराती हैं तो इस कायनैटिक एनर्जी के कारण ज़ोरदार इंपैक्ट पड़ता है।
- ज्यादातर हादसे तेज़ गति और टायर फटने के कारण होते हैं
- एक्सप्रेस वे के किनारों पर रंबल स्ट्रैप होना चाहिए ताकि अगर कोई गाड़ी किनारों की तरफ़ जाए तो रंबल स्ट्रैप के कारण आवाज आए और ड्राइवर समय रहते संभल सके।
- ज़्यादातर एक्सीडेंट में थकान के कारण ड्राइवर सो जाता है ऐसे में ये रंबल स्ट्रैप उन्हें बचाने में मदद कर सकती हैं।