Breaking: NVSP का सर्वर फेल, मतदाताओं की बड़ी मुश्किल
आधा घंटे से नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल फेल हो गया है। वोटर्स के दवाब को कारण बताया जा रहा है।
आगरा, जागरण संवाददाता। मतदाताओं की सुविधा हेतु शुरु किया गया एनएसवीपी का सर्वर फेल हो गया है। आधा घंटे से वोटर्स परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वोटर्स के दवाब के कारण सर्वर फेल हुआ है। इस पोर्टल की मदद से वोटर्स अपने बूथ के नाम सहित कई अन्य जानकारियां कर सकते हैं। मतदाता सूचियों की तमाम खामियों के कारण वोटर्स इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान तलाश रहे थे लेकिन अब अंतिम समय पर सर्वर ही फेल गया।
बता दें कि वोटर आइडी की वैधता को जांचने के दो तरीके हैं। पहला तरीका है, जिसमें आप अपने नाम, उम्र और क्षेत्र की जानकारी देकर पा सकते हैं। इसमें वोटर कार्ड नंबर की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरा तरीका आप् अपने वोटर कार्ड नंबर जिसे एपिक नंबर कहते हैं, के माध्यम से पता कर सकते हैं। वोटर कार्ड की वैधता की जांच के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल परब्राउजर से नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल https://www.nvsp.in पर जाना होता है। यहां बायीं ओर ऊपर ही ‘सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रल रोल’ का विकल्प आपको दिखाई देता है। इसे क्लिक कर इसके साथ ही एक नया विंडो खुल जाता है, जहां आपको दो टैब दिखाई देंगे। आप चाहें, तो ब्राउजर के यूआरएल में सीधा https://electoralsearch.in टाइप करके भी सर्च कर सकते हैं। यहां पर आपको दो टैब दिखाई देंगे। पहला सर्च बाई डिटेल्स अर्थात विवरण से ढूढ़ें और दूसरा सर्च बाय एपिक नंबर अर्थात पहचान पत्र द्वारा ढूढ़ें।
यदि आपके हाथ में पहचान पत्र नहीं है, तो फिर पहला विकल्प चुनें। वैसे, बाइ-डिफॉल्ट यही होगा। इसमें सबसे पहले आपके सामने नाम का ऑप्शन आएगा। यहां पर अपना नाम डालें, जो वोटर आइडी में है। उसके नीचे उम्र या जन्मतिथि का विकल्प मिलेगा। थोड़ा नीचे जाएंगे तो राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी मांगी जाएगी। साथ में पिता या पति का नाम व लिंग की जानकारी मांगी जाती है। अब नीचे कैप्चा टेक्स्ट को भरकर सर्च अर्थात खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसी के साथ आपकी वोटर आइडी, वोटिंग सेंटर और पहचान पत्र नंबर सहित पूरी जानकारी आ जाएगी। इससे आप पता कर सकते हैं कि आपका पहचान पत्र वैध है या नहीं।
एपिक नंबर से करें सर्च
यदि नाम के आधार पर सर्च करने में आपको परेशानी हो रही है, तो आप एपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं। दूसरे टैब पर क्लिक करेंगे, तो यह विकल्प आ जाएगा। आपको बता दें कि वोटर कार्ड आइडी नंबर ही एपिक नंबर है। इस सेक्शन में सबसे पहले आपको अपना पहचान पत्र नंबर डालने का विकल्प दिखाई देगा। इसकों भरें और नीचे स्टेट अर्थात राज्य का चुनाव करें। आपके पास जिस राज्य का पहचान पत्र है, उसका चुनाव करना है। सबसे नीचे कैप्चा का ऑप्शन मिलेगा। साथ में दिए गए नंबर डालकर सर्च करना है। इसके साथ आपके वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी आ जाएगी। यहां आपको एपिक नंबर, नाम, उम्र, पिता या पति का नाम, आपका जिला, मतदाता केंद्र और विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी।
कैसे देखें पूरी डिटेल्स
वैधता की जानकारी के साथ ही सबसे पहले व्यू डिटेल्स का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करेंगे, तो पहचान पत्र से संबंधित कई अन्य जानकारियां भी आ जाएंगी। इसमें मतदान क्रमांक आदि की जानकारी भी मिलेगी। साथ ही, यह भी जानकारी मिल जाएगी कि किस दिन आपके क्षेत्र में मतदान होना है। यदि आपको वोटर कार्ड या फिर वोटिंग से संबंधित कुछ और जानकारी लेनी है, तो अपने क्षेत्र के इलेक्शन ऑफिसर से संपर्क कर कर सकते हैं। यहीं पर दायीं ओर चीफ इलेक्शन ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, इलेक्शन रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर और बूथ लेवल ऑफिसर तक की जानकारी मिल जाएगी।