Move to Jagran APP

पर्यटकों को भाया रविवार, स्मारकों पर रही रौनक, पढ़ें पहले Unlock Sunday में आगरा का हाल

Complete Unlock लॉक डाउन के बाद पहली बार रविवार को खुले स्मारक। सितंबर के पहले सप्ताह तक प्रदेश में लागू थी साप्ताहिक बंदी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:50 AM (IST)
पर्यटकों को भाया रविवार, स्मारकों पर रही रौनक, पढ़ें पहले Unlock Sunday में आगरा का हाल
पर्यटकों को भाया रविवार, स्मारकों पर रही रौनक, पढ़ें पहले Unlock Sunday में आगरा का हाल

आगरा, जागरण संवाददाता। पर्यटकों को रविवार भाया और स्मारकों पर रौनक रही। आधा दर्जन स्मारकों का 743 पर्यटकों ने दीदार किया। लॉक डाउन के बाद रविवार को स्मारक पहली बार खुले थे।

loksabha election banner

संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों पर आगरा में 17 मार्च को स्मारक बंद हो गए थे। ताजमहल और अागरा किला को छोड़कर अन्य स्मारकों को अनलॉक-4 में एक सितंबर से खोलने की अनुमति मिली थी। सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू होने से रविवार को स्मारक नहीं खुल सके थे। साप्ताहिक बंदी खत्म होने के बाद रविवार को पहली बार स्मारक खुले। सुबह के स्लॉट की अपेक्षा दोपहर और शाम के समय स्मारकों पर अधिक पर्यटक पहुंचे। रविवार को स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों को वीकेंड टूरिज्म की शुरुआत की उम्मीद जगी है।

रेस्टोरेंट में मिली-जुली रही स्थिति

रविवार को पहली बार खुले रेस्टोरेंट में मिली-जुली स्थिति रही। परिवार के साथ लोग रेस्टोरेंट आए। दिल्ली गेट स्थित रेस्टोरेंट चोखो जीमण के संचालक संजीव जैन ने बताया कि रविवार अच्छा रहा है। परिवार के साथ लोग आए हैं। पुराने ग्राहक भी लौटे हैं। उम्मीद है कि अब शीघ्र ही स्थिति सामान्य होगी। वहीं, होटल मेट्रो, संजय प्लेस में संचालित रेस्टोरेंट महफिल-ए-खास के मार्केटिंग हैड सहजान ने बताया कि बहुत कम मेहमान रेस्टोरेंट में आए हैं। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। स्थिति सामान्य होने पर ही मेहमान आना पसंद करेंगे।

दो बार हो रहा सैनिटाइजेशन

एएसआइ कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को प्रतिदिन स्मारकों को दो बार सैनिटाइज कर रहा है। 21 सितंबर से खुलने जा रहे ताजमहल व आगरा किला में भी यही व्यवस्था रहेगी। दोनों स्मारकों के लिए भी गाइड लाइन जारी हो चुकी है। पर्यटकों की संख्या से लेकर स्मारक में समयावधि तक तय की गइर् है।

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शनिवार, रविवार

फतेहपुर सीकरी, 102, 119

सिकंदरा, 127, 162

मेहताब बाग 200, 310

एत्माद्दौला, 76, 93

रामबाग, 14, 40

मरियम टॉम्ब, 19, 19

कुल, 538, 743 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.