फतेहपुर सीकरी के मरियम महल से गिरी विदेशी महिला पर्यटक, फोटो लेने के दौरान हुआ हादसा Agra News
स्मारक मे बने दीवान ए खास के मरियम महल पर महिला हुई हादसे का शिकार। फोटो खींचते वक्त फिसला पैर।
आगरा, जागरण संवाददाता। वर्ल्ड हैरिटेज स्मारक यानि लाल पत्थर की नगरी खूबसूरती कैमरे में कैद करना एक एनआरआई महिला को महंगा पड़ गया। महिला का पैर फिसल गया और वो चोटिल हो गई। फिलहाल घायलावस्था में उसे आगरा लाया गया है।
सोमवार दोपहर 66 वर्षीय एनआरआई महिला कोटि दोनदिली पत्नी राजवीर निवासी जहांगीर पुरी दिल्ली भ्रमण के लिए फतेहपुर सीकरी आई थी। हाथ में लगे मोबाइल के अलग अलग स्थानों से कोटि फोटो खींच रही थीं। कोटी लाल पत्थर से बनी इस स्मारक की खूबसूरती से इतनी प्रभावित थी कि सुध बुध खोकर फोटो खीचें जा रही थी। भ्रमण करते करते जब वे दीवान ए खास में बने मरियम महल पहुंची तो यहां से नजारे को कैद करने के लिए ऊंचाई पर जा पहुंची। फोटो खींचने के दौरान की उनका पैर फिसल गया वो नीचे गिर गईं। इससे उन्हें खासी चोटें आई हैं।