Move to Jagran APP

Agra Mumbai flight: अब हफ्ते में दो नहीं, तीन दिन भर सकते हैं आगरा से मुंबई के लिए उड़ान, अहमदबाद की भी तैयारी

Agra Mumbai flight अभी तक सप्ताह में दो दिन संचालित हो रही मुंबई-आगरा फ्लाइट। पांच जून से तीन दिन संचालित होगी। इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंडिगो एयरलाइंस अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा आरंभ करने जा रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 08:37 AM (IST)
Agra Mumbai flight: अब हफ्ते में दो नहीं, तीन दिन भर सकते हैं आगरा से मुंबई के लिए उड़ान, अहमदबाद की भी तैयारी
Agra Mumbai flight: आगरा से अब मुंबई के लिए रविवार को भी फ्लाइट रहेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा की गर्मी से अगर पक चुके हैं और समुंदर की लहरों का आनंद लेना चाहते हैं तो एक शार्ट ट्रिप मुंबई या गोवा की भी प्लान की जा सकती है। आगरा से मुंबई के लिए अब फ्लाइट हफ्ते में दो की बजाय तीन दिन सुलभ रहेगी। पहले से बुकिंग करा लेंगे तो किराया भी कम पड़ेगा। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस आगरा एयरपोर्ट से अहमदाबाद की भी फ्लाइट अगले माह से शुरू करने जा रही है।

loksabha election banner

अब रविवार को भी मुंबई के लिए फ्लाइट

इंडिगो एयरलाइंस के विकास डेल्टा ने बताया कि मुंबई-आगरा फ्लाइट अब तक मंगलवार और गुरुवार को संचालित हो रही थी। अब ये रविवार को भी उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि दो जून से आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू होगी।

ये है शिड्यूल

ये फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। मुंबई से यह फ्लाइट दोपहर ढाई बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी। आधा घंटे बाद यानि तीसरे पहर तीन बजे यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। फुल चलने वाली यह फ्लाइट नौ महीने में तीन बार बंद हो चुकी थी। 22 जुलाई 2021 को इस फ्लाइट की शुरुआत हुई थी। सिर्फ एक माह चलने के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अगस्त में बंद हो गई थी। इसके बाद 14 दिसंबर 2021 को फिर से शुरू हुई। इसी साल 18 जनवरी को इसे फिर से बंद कर दिया गया। बीते दो मार्च को ही ये शुरू हुई थी लेकिन इंडिगो एयरलाइंस ने 25 मार्च को अचानक इसे फिर से बंद कर दिया था। जबकि ये फ्लाइट फुल चल रही थी।

पहले भी थी डिमांड ज्यादा

आगरा आने और यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या 150 से अधिक ही रहती थी। इसके बावजूद इसे बंद किया गया। अब इंडिगो एयरलाइंस ने पांच मई से दुबारा से शुरू किया है। लंबे समय से स्थगित चल रही अहमदाबाद-आगरा फ्लाइट भी दो जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

वर्तमान में ये हैं फ्लाइट

वर्तमान में आगरा से बेंगलुरु, भोपाल और लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है।

मुंबई, अहमदाबाद फ्लाइट शुरू होने के बाद आगरा से पांच शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा होगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दो जून से अहमदाबाद फ्लाइट के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

एए अंसारी, निदेशक, खेरिया हवाई अड्डा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.