Move to Jagran APP

हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही पड़ी अधिकारियों को भारी, 11 को नोटिस जारी

आगरा नगर निगम ने दे रखा है हर अफसर को प्रतिदिन 10 लाख का राजस्व जुटाने का लक्ष्य। तीन दिन में सुधार करने के निर्देश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 07:46 PM (IST)
हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही पड़ी अधिकारियों को भारी, 11 को नोटिस जारी
हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही पड़ी अधिकारियों को भारी, 11 को नोटिस जारी

आगरा, जासं। हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरतने वाले आगरा नगर निगम के 11 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें तीन दिनों के भीतर राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कहा गया है। वसूली न बढऩे पर कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

इस वित्तीय साल में नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली का लक्ष्य 55 करोड़ रुपये रखा है। अब तक 38 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। निगम के चार जोन (हरीपर्वत, छत्ता, लोहामंडी, ताजगंज) हैं। हर दिन प्रत्येक अफसर को दस लाख रुपये की वसूली करनी है। इसके मुकाबले अफसर पांच से सात लाख रुपये की वसूली कर रहे हैं।

कब कितनी हुई राजस्व वसूली

वित्तीय वर्ष            लक्ष्य                  कुल वसूली

2018-19              55 करोड़    अब तक वसूली 38 करोड़ रुपये

2017-18              28 करोड़           30 करोड़ रुपये

2016-17              25 करोड़           23 करोड़ रुपये

2015-16              23 करोड़           19 करोड़ रुपये

'हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरती जा रही है। जिस तरीके से वसूली हो रही है। उससे लक्ष्य पूरा होने के आसार कम हैं'।

रवि माथुर पार्षद

'हाउस टैक्स की वसूली की रफ्तार धीमी है। पिछले वित्तीय साल में भले ही लक्ष्य से अधिक वसूली हुई हो, लेकिन इस साल लक्ष्य पूरा होना कठिन लग रहा है'।

राकेश जैन, पार्षद

'हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। लक्ष्य पूरा न करने पर सख्त कार्रवाई होगी'।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.