Move to Jagran APP

भोजन न सुविधाएं, ये कैसा आश्रय स्थल, लाचार हाल में वृद्धा महिलाएं Agra News

केंद्र सरकार द्वारा बनवाए गए कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में गड़बड़ाईं व्यवस्थाएं। उप्र महिला कल्याण निगम से नहीं आ रहा बजट। माताओं ने किया प्रदर्शन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 10:15 AM (IST)
भोजन न सुविधाएं, ये कैसा आश्रय स्थल, लाचार हाल में वृद्धा महिलाएं Agra News
भोजन न सुविधाएं, ये कैसा आश्रय स्थल, लाचार हाल में वृद्धा महिलाएं Agra News

आगरा, जेएनएन। केंद्र सरकार द्वारा निर्मित और उप्र सरकार द्वारा वित्तीय सुविधा वाले आश्रय सदन की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। करीब एक साल से बजट न मिलने से यहां पर निराश्रित महिलाओं के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं का टोटा पडऩे लगा है। शुक्रवार को निराश्रित महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया।

loksabha election banner

नगला रामताल में केंद्रीय महिला कल्याण मंत्रालय ने एक हजार बैड की क्षमता वाले 'कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदनÓ का निर्माण करवाया। पिछले वर्ष 31 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था। इसके संचालन के लिए उप्र महिला कल्याण निगम को 72 लाख सालाना बजट देने का प्रावधान रखा गया था। शुरुआत में निगम ने 32 लाख रुपए आवंटित कर दिए। इसके बाद कोई बजट नहीं मिल पाया।

आश्रय सदन का संचालन बनारस की देवा फाउंडेशन को सौंपा गया। प्रदर्शन कर रहीं माताओं का आरोप है कि उन्हें न तो उचित भोजन ही मिल रहा है और न ही जरूरत की वस्तुएं। पिछले छह महीने से अभाव का जीवन गुजारना पड़ रहा है।

हड़ताल कर चुके हैं कर्मचारी 

तीन महीनों से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह हड़ताल शुरू कर दी थी। देवा फाउंडेशन ने दस दिन का वेतन देने के बाद कर्मचारियों को काम पर बुला लिया था।

कहतीं हैं प्रभारी

देवा फाउंडेशन की प्रभारी शिल्पा ने कहा कि माताओं की हर जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पिछले तीन दिन से ही फल नहीं दिए गए। जबकि पिछले एक साल में दस साडिय़ां हर माता को मिल चुकी हैं। आर्थिक संकट से जूझकर भी संस्था माताओं की सेवा में लगी है।

लंबित है बजट

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर फाइल पहुंच चुकी है। वहां से बजट का आवंटन नहीं हो पा रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.