Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CoronaVirus: आगरा के 25 क्षेत्र Red Zone में, आवाजाही पर पूरी तरह रोक

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 07 Apr 2020 07:38 PM (IST)

    22 क्षेत्र रेड जोन घोषित मैसिव रुथलेस कॉटेंमेंट प्लान लागू। कांटेक्ट टीम जुटाएगी जानकारी हर हरकत पर रहेगी निगाह।

    CoronaVirus: आगरा के 25 क्षेत्र Red Zone में, आवाजाही पर पूरी तरह रोक

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मरीजों को देखते हुए सोमवार दोपहर जिला प्रशासन ने कठोर कदम उठाया। कोरोना की रोकथाम के लिए 25 क्षेत्रों में नो एंट्री लागू रहेगी। 22 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में मैसिव रुथलेस कॉटेंमेंट प्लान लागू किया गया है। यानी संबंधित क्षेत्रों में जिला प्रशासन कड़ाई से नियमों का पालन कराएगा। रोड या फिर गली में घूमते हुए पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में चार क्षेत्रों (मास्टर प्लान रोड खंदारी, ताजगंज, नेशनल हाईवे-19 नगला पदी, रेलवे कॉलोनी कैंट) को सील कर दिया गया है। बाकी के 21 क्षेत्रों को बारी-बारी से सील किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में लोगों को न जाने की सलाह दी है। 25 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर और डॉक्टरों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह इन क्षेत्रों में लगातार नजर रखेंगी, जबकि कांटेक्ट सर्विलांस टीम ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी जिन्हें खांसी, जुकाम या फिर बुखार आ रहा है। ऐसे लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। खासकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो मरीजों के संपर्क में प्रत्यक्ष या फिर अन्य माध्यम से आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि चार क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। बाकी 21 को भी सील किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमाती वाले यह हैं नौ क्षेत्र

    आजमपाड़ा, मंटोला, हींग की मंडी, मगटई, तोपखाना, वजीरपुरा, गढ़ैया, साबुन कटरा, सीता नगर शामिल हैं। इन सब क्षेत्रों की निगरानी सीधे पुलिस द्वारा की जाएगी। यह क्षेत्र भी रेड जोन में शामिल हैं।

    जरूरी है शारीरिक दूरी का पालन

    डीएम ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में जागरूकता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी एक मीटर का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसका पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

    आज से सख्ती से निपटेगा पुलिस-प्रशासन

    लॉकडाउन में रोड पर घूमने वालों पर मंगलवार से सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों पर सीधे कार्रवाई होगी। वहीं नगर निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य, मीडिया सहित अन्य को जिन्हें छूट मिली हुई है। उन्हें किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं होगी।

    होम क्वारंटाइन के पालन पर जोर

    ऐसे लोग जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। इन लोगों पर निगाह रखी जा रही है। टीमें संबंधित लोगों के घरों में जाएंगी। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। होम क्वारंटाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

    आवश्यक वस्तुओं की नहीं होगी कमी

    डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 25 क्षेत्रों को सील किया जा रहा है। उनमें आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होगी। फिर वह चाहे राशन हो या फिर हरी सब्जियां व फल। इसकी आपूर्ति हर दिन ठीक तरीके से की जाएगी।

    मास्क लगाकर ही घर से निकलें बाहर

    डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि आपातस्थिति में जो लोग भी बाहर निकल रहे हैं। वह मास्क लगाकर ही निकलें।

    कराया जा रहा है सेनेटाइजेशन

    संबंधित क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है।

    डीएम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सीएम ने की तारीफ

    सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के उपायों की चर्चा की। जिसकी जानकारी डीएम प्रभु एन सिंह ने दी। सीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर सवाल पूछे। इस पर डीएम ने बताया कि नगर निगम स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मानीटङ्क्षरग की जा रही है। हर दिन जो भी आटा, चावल, हरी सब्जियों संबंधित शिकायतें मिलती हैं। उनका निस्तारण किया जाता है। आटा की शिकायतों की संख्या में तेजी से कमी आई है। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। इस पर सीएम ने एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के संचालन को लेकर सवाल पूछा। डीएम ने बताया कि एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर चल रहा है। सीएम ने डीएम के कार्य की सराहना की।

    क्षेत्र का नाम, ब्लॉक (प्रशासन द्वारा बनाए गए)

    - मास्टर प्लान रोड खंदारी, नगला पदी

    - ताजगंज, ताजगंज

    - नेशनल हाईवे-19 नगला पदी के पास, नगला पदी

    - रेलवे कॉलोनी कैंट, कैंट

    - कमला नगर, एचपी ईस्ट

    - एमीनेंट अपार्टमेंट खंदारी, नगला पदी

    - मोहनपुरा रावली, रावली नार्थ

    - एसआर अस्पताल, रावली साउथ

    - कृष्णा विहार जीवनी मंडी, नयाघर

    - आजमपाड़ा रामनगर, रामनगर

    - मंटोला, मंटोला

    - मगटाई, बिचपुरी

    - हींग की मंडी, छत्ता

    - तोपखाना लेडी लॉयल, लेडी लॉयल

    - वजीरपुरा, एचपी ईस्ट

    - गढ़ैया, ताजगंज

    - साबुन कटरा, एसएन मेडिकल कॉलेज

    - सीता नगर, रामबाग

    - चारसू गेट, एसएन मेडिकल कॉलेज

    - किशोरपुरा, जगदीशपुरा

    - चौगरा तेहरा, सैंया

    - सुभाष नगर, शाहगंज प्रथम

    - सुभाष नगर, एचपी ईस्ट

    - हसनपुर, खंदौली