खरीदारी को निकलना है आज तो जान लें बाजारों में वाहनों की रहेगी नो एंट्री Agra News
संजय प्लेस शाहगंज और सदर में आज से चार पहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।
आगरा, जागरण संवाददाता। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने इंतजाम किए हैं। धनतेरस को लेकर बाजार तैयार हैं। गुरुवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। शुक्रवार को और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इंतजाम किए हैं।
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि शाहगंज, सदर और संजय प्लेस में शाम से ही चार पहिया वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य बाजारों में भी भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। अगर अधिक भीड़ रहेगी तो पुलिस इन बाजारों में भी वाहनों की एंट्री रोक सकती है। एमजी रोड पर देर रात तक लोगों की भीड़ रहेगी। इसलिए एमजी रोड पर नो एंट्री खुलने का समय भी बढ़ाया जाएगा। सामान्य दिनों में 11 बजे नो एंट्री खुलती है। मगर, शुक्रवार को 12 बजे से पहले नो एंट्री खुलने की उम्मीद नहीं है।
मंडलायुक्त और आइजी ने भी किया पैदल गश्त
गुरुवार रात को मंडलायुक्त अनिल कुमार, आइजी ए सतीश गणोश और एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ हरीपर्वत क्षेत्र गश्त की।