Move to Jagran APP

ABVP राष्‍ट्रीय अधिवेशन: रचा गया इतिहास, पहली बार महिला कार्यकर्ता को सौंपा गया राष्‍ट्रीय पद Agra News

65 वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में दी गई नारी सशक्तिकरण की मिसाल। जेएनयू की छात्रा निधि त्रिपाठी को बनाया गया राष्‍ट्रीय महामंत्री।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 11:53 AM (IST)
ABVP राष्‍ट्रीय अधिवेशन: रचा गया इतिहास, पहली बार महिला कार्यकर्ता को सौंपा गया राष्‍ट्रीय पद Agra News
ABVP राष्‍ट्रीय अधिवेशन: रचा गया इतिहास, पहली बार महिला कार्यकर्ता को सौंपा गया राष्‍ट्रीय पद Agra News

आगरा, जागरण्‍ा संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की घोषणा की गई है। डॉ एस सुब्बैया दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। निधि त्रिपाठी को राष्ट्रीय महामंत्री घोषित किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाने वाली मुझ जैसी कार्यकर्ता को को आज राष्‍ट्रीय स्‍तर पर इतना बड़ा दायित्‍व सौंपा गया है। एेसा सिर्फ एबीवीपी में ही संभव है।

loksabha election banner

आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65 वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में शनिवार काेे इतिहास रचा गया है। परिषद के इतिहास में पहली बार किसी महिला को राष्‍ट्रीय स्‍तर का इतना बड़ा पद सौंपा गया है। निधि त्रिपाठी ने आगे कहा कि मैं छात्राओं से कहना चाहूंगी कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। कोई भी चीज किसी के लिए भी असंभव नहीं है। सतत प्रयास करते रहें। युवा पीढ़ी और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज और राष्ट्र की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। बता दें कि प्रतापगढ़ की रहने वालीं निधि त्रिपाठी जेएनयू की छात्रा हैं। वे यहांं से पीएचडी कर रही हैं।

भाजपा के दिग्‍गज पहुंचे

एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित पहुंच चुके हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.