Move to Jagran APP

संगठन में जान फूंकने को रालोद ने बनाई ये रणनीति तो भाजपा का चल रहा यहां जोर

भाजपा और रालोद महानगर में कर रहे हैं पकड़ मजबूती को प्रयास। महानगर के दायित्व को लेकर हो रही है कसरत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 03:00 PM (IST)
संगठन में जान फूंकने को रालोद ने बनाई ये रणनीति तो भाजपा का चल रहा यहां जोर
संगठन में जान फूंकने को रालोद ने बनाई ये रणनीति तो भाजपा का चल रहा यहां जोर

आगरा, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट चुके राजनीतिक दल संगठन को भी कसने में जुटे हैं। इसके लिए प्रमुख पदों पर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपने और संगठन से नए लोगों को जोडऩे की प्रक्रिया की जा रही है। रालोद भी अपने महानगर संगठन में फेरबदल में जुटा है। एक, दो दिन में इसकी घोषणा हो सकती है।

prime article banner

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद रालोद अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग से संपर्क बढ़ाया जा रहा है, तो दूसरे दलों के नेताओं को भी लुभाया जा रहा है। पार्टी के मुखिया भी आगरा को प्राथमिकता में रखते हैं। पिछले दिनों पार्टी में कुछ हलचल हुई और युवा इकाई के अध्यक्ष ने संगठन छोड़ दिया, लेकिन उसकी भरपाई में दिग्गज जुट गए। वहीं जिला स्तर पर तो संगठन सक्रिय बना हुआ है, लेकिन महानगर इकाई कुछ कमजोर पड़ी हुई है। ऐसे में दिग्गजों ने फेरबदल का मन बना लिया है। युवाओं को जोडऩे और अधिक ऊर्जा से काम करने के लिए महानगर के लिए युवा की तलाश चल रही थी, जो लगभग पूरी हो गई है। ऐसे में नाम की घोषणा होना रह गया है। इसके साथ ही कुछ दूसरे दायित्वों को भी सौंपा जा सकता है।

भाजपा की बैठक में बूथ प्रबंधन पर जोर

भाजपा की बैठक में बूथ प्रबंधन पर जोर रहा। महानगर प्रभारी बी एल वर्मा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। वर्मा ने महानगर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के शत प्रतिशत बूथों के गठन की बात कही और कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमो को उत्साह और उमंग के साथ बूथों तक ले जाना है।

 महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि 30 दिसम्बर, 27 जनवरी और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर किया जाएगा। एक से 10 जनवरी को मध्य विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होंगे। 15 जनवरी को मंडल स्तर पर सैनिक सम्मान किया जाएगा। 12 फरवरी से दो मार्च के बीच मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा।

15 जनवरी से 10 फरवरी के मध्य सेक्टर स्तर पर संयोजक और प्रभारी सम्मेलन होगा। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल की स्मृति में समर्पण दिवस मनाया जाएगा। दो मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली, 26 फरवरी को कमल विकास ज्योति एव आगरा विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम होगा। 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद का अधिवेशन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.