Move to Jagran APP

हर वर्ग तक पहुंचने के लिए अब इस सहारे को अपनाएगी भाजपा

आगरा और सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 31 मार्च तक चलेंगे सम्मेलन। पांच हैं प्रस्तावित हर विधानसभा क्षेत्र में होगा एक-एक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 03:03 PM (IST)
हर वर्ग तक पहुंचने के लिए अब इस सहारे को अपनाएगी भाजपा
हर वर्ग तक पहुंचने के लिए अब इस सहारे को अपनाएगी भाजपा

आगरा, जागरण संवाददाता।हर वर्ग तक पहुंच बनाने और उनका समर्थन जुटाने के लिए भाजपा मोर्चा के सहारे पैंठ बनाएगी। इसके लिए पांच मोर्चों के सम्मेलन आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। सोमवार से शुरू होने वाले ये सम्मेलन 31 मार्च तक चलेंगे।

loksabha election banner

भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में युवा, महिला, किसान, पिछड़ा और अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन प्रस्तावित है। सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठकें कर उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या जुटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और पार्टी के साथ नए जुड़े लोगों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

आगरा लोकसभा क्षेत्र

उत्तर, महिला मोर्चा, 11 मार्च

जलेसर, पिछड़ा मोर्चा, 17 मार्च

दक्षिण, युवा मोर्चा, 24 मार्च

एत्मादपुर, किसान मोर्चा, 27 मार्च

छावनी, अनुसूचित मोर्चा, 31 मार्च

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र

आगरा ग्रामीण, अनुसूचित मोर्चा, 15 मार्च

फतेहाबाद, महिला मोर्चा, 17 मार्च

फतेहपुर सीकरी, किसान मोर्चा, 25 मार्च

बाह, पिछड़ा मोर्चा, 27 मार्च

खेरागढ़, युवा मोर्चा, 31 मार्च 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.