Move to Jagran APP

कन्या लांगुराओं को खिलाया भोजन, दिया दान

महानवमी के दिन जगह-जगह हुई मां सिद्धिदात्री की पूजा मंदिरों में उमडे़ भक्त जगह-जगह लगाए गए भंडारे

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 06:25 AM (IST)
कन्या लांगुराओं को खिलाया भोजन, दिया दान
कन्या लांगुराओं को खिलाया भोजन, दिया दान

जागरण टीम, आगरा। गुरुवार को नवमी के मौके पर कन्याओं का पूजन किया। देहात अंचल में जगह-जगह मां दुर्गा की आराधना की और कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिरों पर भक्तों की खासी भीड़ रही। वहीं जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

फतेहाबाद: घर-घर कन्या लंगुराओं को भोजन कराया गया। कात्यायनी मंदिर में भारी भीड़ रही। कस्बा के विभिन्न स्थानों पर चल रहे दुर्गा महोत्सव में विभिन्न रूपों की झांकियों ने भक्तों को आकर्षित किया। वहीं मां कात्यायनी मंदिर, बजरिया, बस स्टैंड और स्वारा देवी मंदिर पर भंडारे लगाए गए।

खेरागढ़: उंटगिर स्थिति मां जगदंबे मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया है। मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। साथ ही कस्बे के रोशन मुहल्ला में पंडाल में स्थापित दुर्गा मां की भक्तों ने आरती उतारी और प्रसाद बांटा।

किरावली: नवमी को घरों में देवी सिद्धिदात्री की आराधना की गई। कन्याओं को भोजन कराया गया। भाजपा नेता डा. रामेश्वर चौधरी के आवास पर सैकड़ों कन्याओं के चरणों का पूजन हुआ। भोजन करा उन्हें उपहार दिए गए। मंदिर पांडालों में विराजमान माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

संसू, पिनाहट: कस्बा स्थित चौघान वाली माता मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। वहीं बसई अरेला, अरनोटा, मानिकपुरा, नगलाभरी, स्याहीपुरा समेत जगह जगह माता के भंडारे दिनभर चलते रहे। कागारौल में दुर्गा पूजा में हवन कर दी आहूति

जागरण टीम, आगरा। कागारौल कस्बे के भोला मंदिर स्थित मां दुर्गा पंडाल में महानवमी के दिन गुरुवार को मा सिद्धिदात्री का पूजन कर हवन किया गया। हवन में ग्रामीणों ने आहूति देकर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हरिओम दास, लेखराज कुशवाहा, विष्णु गहलौत, दीपक गहलौत, अजय, मनीष ,प्रताप, महावीर कुशवाहा, उमराव सिंह, कृष्णमुरारी, संजय गोयल, नीरज मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.