Move to Jagran APP

आगरा में बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा, फैसला चाहे जो हो, चुनाव में लड़ेंगी 40 फीसद महिलाएं

लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को धार देने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और फिल्म अभिनेत्री काम्या पंजाबी आगरा में। अलका बोलीं प्रदेश सरकार डर रही है प्रियंका वाड्रा से।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 03:09 PM (IST)
आगरा में बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा, फैसला चाहे जो हो, चुनाव में लड़ेंगी 40 फीसद महिलाएं
सूरसदन में महिलाओं के साथ संवाद करतीं कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को धार देने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और फिल्म अभिनेत्री काम्या पंजाबी आगरा में हैं। यहां सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित महिला संवाद में अलका लांबा ने कहा कि चुनाव में 40 फीसद महिलाएं लड़ेंगी, फैसला चाहे जो भी हो। भाजपा व अन्य दलों ने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा तैयार की जा रही महिला सीटों की लिस्ट हासिल करने की कोशिश की।

loksabha election banner

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी किसानों का हत्यारा है। उसकी बर्खास्तगी तक राहुल गांधी के नेतृत्व में आवाज उठाते रहेंगे। प्रियंका गांधी संघर्ष कर रही हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में उभर रही है। उत्तर प्रदेश तय करेगा कि किसकी सरकार बनेगी। सरकार प्रियंका गांधी वाड्रा से डर रही है। आधी आबादी का वोट कांग्रेस को मिलेगा। अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की जनता पुराने जख्मों को भूली नहीं है। उन्होंने हाथरस और उन्नाव की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने महिलाओं के साथ क्या व्यवहार किया, यह सब जानते हैं। इन सब जख्मों का हिसाब लेना है। लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने ही घरेलू हिंसा रोकने के लिए कानून बनाया। कांग्रेस ने आधी आबादी को सत्ता में स्थान दिलाने के लिए 33 फीसद आरक्षण दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.