Move to Jagran APP

Life Style: बेजान नाखूनों में जान डाल रही ये आर्ट, नेल एक्‍सटेंशन भी बना पहली पसंद Agra News

नेल एक्सटेंशन से बढ़ रही नाखूनों की लंबाई। हर महीने के हजारों रुपये कर रही खर्च।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 04:32 PM (IST)
Life Style: बेजान नाखूनों में जान डाल रही ये आर्ट, नेल एक्‍सटेंशन भी बना पहली पसंद Agra News
Life Style: बेजान नाखूनों में जान डाल रही ये आर्ट, नेल एक्‍सटेंशन भी बना पहली पसंद Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। बेशक नाखूनों में जान नहीं होती है, लेकिन अपने शरीर के इस बेजान हिस्से को भी महिलाएं और युवतियां खास तरह से सजा कर रखना चाहती हैं। इन दिनों शहर में नेल एक्सटेंशन का काफी क्रेज है। इसके लिए ब्यूटी पार्लर्स और नेल स्टूडियो में जाकर हजारों रुपये खर्च कर रही हैं। नेल एक्सटेंशन और नाखूनों पर पेटिंग भी करवा रही हैं। कई महीनों तक टिकी रहने वाले नेल पॉलिश लेटेस्ट ट्रेंड है। शहर में बढ़े नेल आर्ट पर प्रकाश डालती यह रिपोर्ट-

loksabha election banner

अलग- अलग रंगों से सजते हैैं नाखून

सादा नेल पॉलिश लगाना अब पुरानी बात हो गई है। आज का समय अलग-अलग रंगों की नेलपॉलिश लगाने का है। कालेज जाने वाले लड़कियां हो या महिलाएं, अब सबके हाथों में कई रंगों की नेल पॉलिश नजर आती है। इसके साथ ही बाकी उंगलियों में एक रंग और ङ्क्षरग फिंगर में अलग रंग की नेल पॉलिश लगाने का भी बहुत ज्यादा ट्रेंड है।

अब नाखूनों पर हो रही पेटिंग

इस कला को नेल आर्ट कहा जाता है। इसमें नाखूनों को नेल पॉलिश के साथ ग्लिटर्स और स्टार्स से सजाया जाता है। अलग-अलग शेप की ग्लिटर और स्टोंस लगाए जाते हैं। गायज एंड गाल्स पार्लर के संचालक दौलत परमार बताते हैं कि हमारे यहां आने वाली लड़कियां स्टोन वर्क को ज्यादा पसंद करती हैं। नेल आर्ट की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक होती है।

छोटे नाखूनों को कर रही लंबा

कई महिलाओं और युवतियों के नाखून छोटे होते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद भी नाखून लंबे नहीं होते हैं। इस परेशानी के साथ रहने वाली महिलाएं हीं नेल एक्सटेंशन यानि नाखूनों को लंबा करने की प्रक्रिया भी अपना रही हैं। द रॉयल मेकओवर्स की स्वाति सिंह बताती हैं कि इसके लिए एक खास जैल आता है, जो हवा के संपर्क में आते ही सख्त हो जाता है। नेल एक्सटेंशन में दो से पांच हजार रुपये का खर्चा आता है। ऐसे भी जैल आ रहे हैं,जिनमें रंग मिले होते हैं। इस तरह के नेल एक्सटेंशन में एक से तीन महीने तक नेल पॉलिश लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इनकी है पहली पसंद

- फरवरी में तरुणिमा की शादी है। उसने अपनी शादी के लिए नेल एक्सटेंशन के साथ ही नेल आर्ट भी करवाया है। तरूणिमा ने अपने नेल्स में स्टोंस लगवाए हैं।

- रोमिला को अपने नाखूनों से बहुत प्यार है। इसलिए वे दो से तीन महीनों में नए-नए डिजायंस का नेल आर्ट करवाती हैं। रोमिला बताती हैं कि सुंदर नाखून मुझे आत्म विश्वास देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.