Move to Jagran APP

कल से नगर निगम की सत्ता संभालेंगे नवीन

नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर नवीन जैन व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होने जा रहा है। आगरा कॉलेज मैदान में समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 12:20 AM (IST)
कल से नगर निगम की  सत्ता संभालेंगे नवीन
कल से नगर निगम की सत्ता संभालेंगे नवीन

जागरण संवाददाता, आगरा: नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर नवीन जैन व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होने जा रहा है। आगरा कॉलेज मैदान में समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसमें शहर के पांच हजार लोग शामिल होंगे। इन्हें आमंत्रण पत्र और मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं। मेयर व पार्षदों को मंडलायुक्त के. राम मोहन राव शपथ दिलाएंगे। तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए नगर निगम के अफसरों ने स्थल का निरीक्षण किया। समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं।

loksabha election banner

सोफा पर बैठेंगे अतिथि

आगरा कॉलेज मैदान में अतिथियों के लिए सोफा लगाया जा रहा है। इसकी संख्या एक हजार के करीब होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.