Move to Jagran APP

स्वच्छता सर्वेक्षण लेगा निगम का इम्तिहान, आपको भी रखना होगा ध्यान

- चार से 31 जनवरी के बीच होगा सर्वेक्षण-2019 - निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत, खत्म हो रहे डलावघर

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 10:00 AM (IST)
स्वच्छता सर्वेक्षण लेगा निगम का इम्तिहान, आपको भी रखना होगा ध्यान
स्वच्छता सर्वेक्षण लेगा निगम का इम्तिहान, आपको भी रखना होगा ध्यान

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण एक बार फिर नगर निगम का इम्तिहान लेने जा रहा है। सर्वेक्षण-2019 चार से 31 जनवरी के बीच होगा। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के सभी अस्थाई डलावघरों को बारी-बारी से खत्म किया जा रहा है।

loksabha election banner

वर्तमान में शहर स्थाई डलावघर सिर्फ 125 हैं, जबकि अस्थाई डलावघरों की संख्या दो सौ के करीब है। सर्वेक्षण के दौरान डलावघरों में कूड़ा न पड़ा रहे इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए गए हैं। यह भी व्यवस्था की जा रही है कि अस्थाई डलावघरों को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। इसके लिए चरणबद्ध प्रयास चल रहे हैं। इसके बाद स्थाई डलावघर को हटाने का काम होगा। नगर निगम डोर-टू-डोर कलेक्शन को बढ़ावा दे रहा है और यह कूड़ी सीधे डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जाता है। वर्तमान में पांच कंपनियां ताजगंज व उसके आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा कलेक्ट कर रही हैं। हालांकि अभी इसमें समस्या आ रही है।

आठ सौ मीट्रिक टन निकलता है कूड़ा

100 वार्डो से हर दिन आठ सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा पहले यह डलावघरों में पहुंचता है फिर डंपिंग यार्ड और वहां से खत्ताघर पहुंचाया जाता है।

रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर फोकस

निगम प्रशासन रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर फोकस कर रहा है। वर्तमान में दर्जनभर क्षेत्रों में रात आठ बजे से 12 बजे तक सफाई हो रही है। अब इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। क्षेत्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सफाई के काम में दुकानदारों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

- अगले माह स्वच्छता सर्वेक्षण प्रस्तावित है। डलावघरों को साफ रखने के आदेश दिए गए हैं।

विजय कुमार, अपर नगरायुक्त

आज होगा वार्डो का सत्यापन

जासं, आगरा : प्रदेश सरकार के आदेश पर वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन किया जाएगा। स्वच्छ वार्ड के चयन के लिए मंगलवार शाम गाजियाबाद और प्रयागराज नगर निगम के अफसर आगरा पहुंच गए। बुधवार सुबह से ही टीम नगर निगम के दस और नगर पंचायतों और पालिका परिषदों के 16 वार्डो का सत्यापन करेगी। गुरुवार को टीम लखनऊ में अपनी रिपोर्ट देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.