TrumpVisitIndia: आवारा कुत्तों को पकड़ने में जुटी टीम, छुपाए जा रहे हर दाग Agra News
TrumpVisitIndia अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के चलते नगर निगम की टीम हुई सक्रिय। कुत्तों में भरा जा रहा गाडि़यों में।
आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी रास्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज महल दीदार को लेकर नगर निगम टीम पहुच ताजगंज क्षेत्र में पहुंच गई। ताज के आसपास छाये आवारा आतंक काेे नियंत्रित करने के लिए टीम अभियान चला रही है। गाडि़यों में आवारा कुत्तों को पकड़ कर यहां से ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही ताजमहल के पास कोलिहाई नाले की सफाई कराई जा रही है। पूर्वी गेट से नाला न दिखे इसके लिए नाले के ऊपर फूलो की माला लगा दी गई है।
विगत तीन दिन पहले सुरक्षा का जायजा लेने पहुंंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ताज निरीक्षण के दौरान बदबू को लेकर नाराजगदी जताई थी। उन्होंने नाले की सफाई जल्द से जल्द कराने को कहा था। उसी दिन से नाले की सफाई का कार्य चल रहा था। अब नाला दिखाई भी न दे इसके भी इंतजाम किये जा रहे हैं।
निगम की तरफ से केमिकल और खुशबू का भी छिडक़ाव कराया जा रहा है। इससे पूर्व शुक्रवार को बंदी के दिन भी ताज को चमकाने का काम चलता रहा था। रॉयल गेट की दीवारों और गेट को साफ किया गया। वहीं, चमेली फर्श पर भी साइंटिफिक क्लीनिंग की गई।
ट्रंप की विजिट के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ताज में एक सप्ताह से निरंतर काम कराए जा रहे हैं। मुख्य मकबरे, फव्वारों के किनारे बने पाथवे, वीडियो प्लेटफार्म की सफाई की जा चुकी है। वाटर चैनल को भी साफ कर उनमें हल्के नीले रंग का पेंट किया गया है। शुक्रवार को एएसआइ की रसायन शाखा ने रॉयल गेट की दीवारों की साइंटिफिक क्लीनिंग कराई। इसमें कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। रॉयल गेट के पुराने दरवाजे की भी सफाई की गई। चमेली फर्श और उसके रास्ते पर भी साइंटिफिक क्लीनिंग का काम किया गया।
फानूस हुआ साफ
रसायन शाखा ने लॉर्ड कर्जन द्वारा ताज में मुख्य कब्र वाले कक्ष में 1905-06 में लगवाए गए फानूस को साफ कर लिया है। यह फानूस मिस्र में तैयार कराया गया था।
हटवाए गए मधुमक्खी के छत्ते
ताजमहल में शाही मस्जिद में मधुमक्खी के दो-तीन छत्ते लगे थे। शुक्रवार को मस्जिद में लगे छत्तों को हटा दिया गया।