Move to Jagran APP

फतेहाबाद में चचेरे भाइयों ने गोली मारकर वृद्ध को मार डाला

शोर मचाने पर भाभी को कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया लहूलुहान, पकड़ने की कोशिश पर फाय¨रग कर भागे आरोपित

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:30 AM (IST)
फतेहाबाद में चचेरे भाइयों ने गोली मारकर वृद्ध को मार डाला
फतेहाबाद में चचेरे भाइयों ने गोली मारकर वृद्ध को मार डाला

आगरा (जेएनएन): चचेरे भाइयों में दोपहर में हुई तकरार में रात को खून खराबा हो गया। मामूली विवाद के बाद चचेरे भाइयों ने वृद्ध की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। शोर मचाने पर भाभी को भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित फाय¨रग करते हुए फरार हो गए।

loksabha election banner

यह घटना फतेहाबाद के गुबरौठ गांव में रात करीब नौ बजे हुई। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय सुंदर सिंह की हत्या हुई है। कुल्हाड़ी के प्रहार से नारायणी देवी पत्‍‌नी छोटेलाल जख्मी हो गई। दरअसल, दोपहर को नारायणी देवी की खाली जमीन पर गाव के ही एक शख्स ने अपने आलू रख दिए थे। डोरीलाल व उसके सगे भाई गणपत सिंह का इस बात पर नारायणी देवी से विवाद हो गया। रिश्ते के चचेरे देवर उनसे इसी बात पर भिड़ गए कि उन्होंने आलू रखने का विरोध क्यों नहीं किया। दोनों गाली-गलौज करने लगे। परिजनों ने उन्हें वहा से भगा दिया। आरोप है कि रात को गणपत सिंह तमंचा और डोरीलाल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर नारायणी देवी के घर के बाहर पहुंचे। गालिया देने लगे। वहा मौजूद सुंदर सिंह ने उन्हें भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि गणपत ने गुस्से में गोली चला दी। जो सुंदर सिंह के सीने पर लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुन नारायणी देवी बाहर आईं तो हमलावरों ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। दोनों हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहा सुंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। नारायणी देवी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.