Move to Jagran APP

प्रो. रामगोपाल ने मुलायम सिंह के साथ काटा जन्मदिन का केक

शिकोहाबाद में मनाये जा रहे सपा केसपा के राष्ट्रीय महासचिव में जन्मदिन से फूंका जा रहा लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल। सपा संरक्षक समेत पहुंच सैफई परिवार।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 01:03 PM (IST)
प्रो. रामगोपाल ने मुलायम सिंह के साथ काटा जन्मदिन का केक
प्रो. रामगोपाल ने मुलायम सिंह के साथ काटा जन्मदिन का केक

आगरा(जागरण संवाददाता): केक की मिठास के साथ दूर हुआ आपसी टकराव। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन का मौका और केक की मिठास। गिले शिकवे दूर हुए और मन मिल गए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह में पहुंचना और प्रो. रामगोपाल के साथ केक काटना, इस पूरे घटनाक्रम ने सपा की एकजुटता की तस्वीर दिखा दी। फीरोजाबाद जिले के रामलीला मैदान, शिकोहाबाद में आयोजन चल रहा है। आयोजन में सपा संरक्षक के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब दोनों ने साथ मिलकर केक काटा तो रिश्ते में मिठास घुलती नजर आई।

loksabha election banner

इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अहमद हसन, रामसकल गुर्जर, अरविंद गोप, सांसद धमर्ेंद्र यादव सहित प्रदेश के कई विधायक भी मौजूद रहे।

सपा संरक्षक के कार्यक्रम में पहुंचते ही प्रो. रामगोपाल यादव और उनके बीच चल रहे आपसी मतभेद भी खत्म होने के संकेत मिले।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंकने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के 72 वें जन्मदिन को चुना है। परिवार की रार हो या विरोधियों के सामने पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन को इसके लिए सपा ने बखूबी चुना। फीरोजाबाद जिले के रामलीला मैदान, शिकोहाबाद पर समाजवादी पार्टी का रंग बखूबी चढ़ा नजर आ रहा है।

सुबह पूर्व मंत्री शिवपाल यादव आपसी रार को खत्म करने के प्रयास में दिखे थे। उन्होंने प्रो. रामगोपाल यादव को अपना बड़ा भाई कहते हुए संबोधित किया और अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व सैफई परिवार के अन्य सदस्य भी आयोजन में पहुंच गए।

पार्टी के नेता और विधायक भी आयोजन में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही फीरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों को आयोजन का न्यौता दिया गया है।

फीरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनैतिक दलों के बीच सपा का यह सबसे बड़ा जलसा माना जा रहा है। अब तक परिवार में चल रहे बिखराव को इस आयोजन के बहाने दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी माहौल भी बनाया जा रहा है।

आयोजन के लिए गुरुवार को पूरे दिन रामलीला मैदान पर तैयारियां चलती रहीं। आगरा और जयपुर के कारीगरों ने विशालकाय पंडाल बनाया है, जिसमें मुख्य मंच पर जन्मदिन का आयोजन हो रहा है। दूसरी तरफ गैलरी में ढाई लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। दो दिन पहले से हलवाई काम में जुट गए थे। दोपहर से शाम छह बजे तक भोजन व्यवस्था रहेगी।

हाईवे पर तैनात है जगह-जगह फोर्स: लाखों लोगों की भीड़ और वीवीआइवी आगमन के बावजूद फीरोजाबाद हाईवे रोका नहीं गया है। सीओ शिकोहाबाद अभिषेक राहुल के अनुसार नियंत्रित स्पीड में दोनों ओर से वाहनों को निकाला जा रहा है। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

नसीरपुर से आने वाले वाहन स्टेशन से भूड़ा नहर पुल से होकर बालाजी मंदिर तक आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य कोई डायवर्जन नहीं किया गया है।

प्रो. यादव और सांसद एक दिन पहले ही पहुंच गए:

जन्म दिन के आयोजन के लिए प्रो. रामगोपाल यादव गुरुवार दोपहर में ही शिकोहाबाद पहुंच गए थे और रामलीला मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। जबकि शाम को सांसद अक्षय यादव पहुंच गए। नेता प्रतिपक्ष रामगो¨वद चौधरी समेत अन्य नेता भी पहुंच गए थे।

चार मजिस्ट्रेट तैनात, तीन जिलों से आया फोर्स: ढाई लाख से ज्यादा की भीड़ और वीवीआइपी को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के लिए चार मजिस्ट्रेट और बीडीओ को लगाया गया है। वीआइपी की जिम्मेवारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जिले भर के थानों का फोर्स लगाया गया है, वहीं तीन जिलों से भी फोर्स आया है। इसके अलावा हाईवे पर किसी भी वाहन के खराब होने की स्थिति में उसे हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ क्रेन की व्यवस्था भी की गई है।

पार्टी की युवा बिग्रेड संभाल रही ट्रैफिक व्यवस्था:

आयोजन के लिए लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव में न्यौते भेजे गए थे। गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियां भर- भरकर लोग आ रहे हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन भी बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पार्टी के दो सौ युवा सहयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.