Move to Jagran APP

गुलजार मंटोला में खूब चली चौदह की चाल, पटबाजी के दिखे करतब

-जियारत के लिए रखे गए ताजिया रात से पहुंचने लगे जायरीन -मंटोला में मनाई गई मुहर्रम की सात तारीख

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:23 AM (IST)
गुलजार मंटोला में खूब चली चौदह की चाल, पटबाजी के दिखे करतब
गुलजार मंटोला में खूब चली चौदह की चाल, पटबाजी के दिखे करतब

आगरा, जागरण संवाददाता। अंधेरी रात में विद्युत लाइटों की रोशनी से सराबोर संवेदनशील मंटोला गुलजार हो गया है। रात दस बजे से हर तरफ मंच सजे थे और हर तरफ हर अखाड़े को इनाम से नवाज जा रहा था। इस सब के बीच युवाओं का हुनर जोश भर रहा था।

loksabha election banner

मंटोला में शनिवार रात को मुहर्रम की सात तारीख मनाई गई। इसमें पूरे शहर के अखाड़ों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। ढोल पर चौदह और सात की चाल ने खूब शाबाशी बटोरी। इनाम में साफा संग विभिन्न प्रकार के चीजों का वितरण किया गया। सदर भंट्टी से लेकर मदीना तिराहे तक पटेबाजी और तलवारबाजी से बच्चे भी शामिल हो रहे थे। यहां पर उस्मानी, हाजी कदीर, हाजी शाहिद, मंटोला बाजार कमेटी, पार्षद पप्पू, जल्लो, हाजी बिलाल, हिमायूं कुरैशी, चौधरी अजी और मदीना तिराहे पर हाजी असलम कुरैशी ने मंच लगाया। शहरभर के जुटे अखाड़े

मंटोला में आयोजित मुहर्रम की सात तारीख में लोहामंडी, ताजगंज, शहीद नगर, नाई की मंडी, बड़ा गालिबपुरा, बिल्लोचपुरा सहित देहात के भी अखाड़े पहुंचे। ताजिया रखे, लोगों ने की जियारत

जासं, आगरा: ताजिया निकलने की तारीख अब करीब है। सात मुहर्रम को शहर में ताजिया जियारत के लिए रखे गए हैं।

शनिवार को शहर के सभी छोटे बड़े ताजिया रखे गए हैं। कटरा दबकियान में फूलों का ताजिया रखा गया है। इसके बाद से यहां पर जियारत करने वाले जयारीन की भीड़ लग गई। जायरीन ने ताजिया पर फूल चढ़ाकर मन्नतों का धागा बांधा था। साथ ही सराय ख्वाजा, मंटोला, शहीद नगर, लोहामंडी, ताजगंज में ताजिया रखे गए हैं। सराय ख्वाजा में चूड़ियों से बना ताजिया रखा जाता है। इसके अलावा रुई का ताजिया भी बनाया जाता है। दस मुहर्रम को करबला पहुंचेंगे ताजिये

दस मुहर्रम को ताजिया निकलेंगे। शहर की तीन करबलों में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। खेरिया मोड़ स्थित सराय ख्वाजा, न्यू आगरा करबला और गोबर चौकी क रबला में ताजिया पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.