विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां-बेटी की हत्या से सनसनी: बंद घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत, अंदर का नजारा देखकर कांप गए सभी

Published: Wed, 09 Apr 2025 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 09 Apr 2025 10:10 AM (IST)

Agra Double Murder News आगरा के जगदीशपुरा में एक मां और उसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची आगरा पुलिस छानबीन करती हुई।
घटनास्थल पर पहुंची आगरा पुलिस छानबीन करती हुई।

HighLights

  1. कुछ दिन से बंद था घर
  2. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Double Murder News: जगदीशपुरा क्षेत्र के खतैना में रविवार रात घर से मां-बेटी के शव मिले। शव बिस्तर पर पड़े थे और कंबल से ढंके हुए थे। बदबू आने पर आस−पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पांच महीने पहले ही महिला की दूसरी शादी हुई थी। पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। सभी मौके से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

खतैना स्थित एक घर से बदबू आने पर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 12 बजे पीआरवी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम घर में दाखिल हुई तो अंदर मां-बेटी के शव पड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घर से शबीना व नौ वर्षीय बेटी इनाया का शव मिला है।

शव चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई

शव विस्तर पर पड़े हुए थे और उनके ऊपर कंबल पड़ा था। शबीना की दूसरी शादी पांच महीने पहले ही राशिद के साथ हुई थी। शव चार से पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है। शुरुआती जांच में पति व अन्य ससुरालियों पर हत्या का शक जा रहा है। आरोपित फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं मृतका के मायके वालों को सूचना दी है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।