Move to Jagran APP

CoronaVirus: आगरा में हजारों लोग हैं होम क्वारंटाइन, शासन को गई ताजा रिपोर्ट

कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने 31 मार्च तक की रिपोर्ट शासन को भेजी। 6555 लोग किए गए होम क्वारंटाइन। 378 संदिग्ध लोग मेडिकल क्वारंटाइन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 07:49 PM (IST)
CoronaVirus: आगरा में हजारों लोग हैं होम क्वारंटाइन, शासन को गई ताजा रिपोर्ट
CoronaVirus: आगरा में हजारों लोग हैं होम क्वारंटाइन, शासन को गई ताजा रिपोर्ट

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में यदि आप कोरोना संक्रमण के धीमी गति से बढ़ने के चलते निश्चिंत माहौल में रह रहे हैं तो उसके पीछे प्रशासन की बड़ी कवायद भी है। शासन-प्रशासन जरा भी रिस्‍क लेने के मूड में नहीं। ताजनगरी के नागरिकों को एक बड़े खतरे से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन की फौज 24 7 काम कर रही है। आगरा में अगर आप होम क्‍वारंटाइन किए गए लोगों का आंकड़ा ही जान लेंगे तो लॉकडाउन क्‍यों किया गया, यह कवायद खुद ब खुद समझ आ जाएगी। ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगरा जिले में साढ़े छह हजार लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक लोग ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

loksabha election banner

शासन को भेजी रिपोर्ट

कोरोना वायरस के संबंध में हर रोज प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 31 मार्च तक की कंपाइल रिपोर्ट गुरुवार को भेजी गई। इसके अनुसार, कोरोना वायरस से संभावित संक्रमित 6,555 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से 695 गांवों के 4,964 लोग और शहर के 1,591 लोगों को होम क्वायरंटाइन किया गया। बता दें कि कोरोना वायरस से सावधानी ही बचाव है। सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद तमाम लोग समूह में एकत्रित हो रहे हैं। इस बीच तमाम संभावित संक्रमित भी चिह्नित किए गए। इन लोगों को दूसरे लोगों से दूर करने के लिए इनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया।

मेडिकल क्‍वारंटाइन भी कम नहीं

31 मार्च तक 378 लोग मेडिकल क्वारंटाइन किए गए। 179 लोग मेडिकल क्वारंटाइन और 199 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए। इनमें से 330 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। यानी 378 में से 330 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों में लौट चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार 48 लोग अभी भी मेडिकल क्वारंटाइन हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.