Move to Jagran APP

24 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल

वीकेंड में स्मारकों पर लगी पर्यटकों भी भीड़ रात्रि दर्शन के लिए भी की जा रही बुकिंग

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:00 PM (IST)
24 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल
24 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल पर रविवार को भी पर्यटक उमड़े। रुक-रुक कर हुई बारिश के बीच सुहाने मौसम में उन्होंने दीदार-ए-ताज का लुत्फ उठाया। दिनभर में 24 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जबकि शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल निहारा था।

prime article banner

ताजमहल पर रविवार सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे के बाद पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों की लाइन लगी नजर आईं। पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन नीम तिराहा तक पहुंच गई, वहीं पूर्वी गेट पर जगह कम होने की वजह से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो सका। ताजमहल देखने पहुंचे 24643 पर्यटकों में 24457 भारतीय और 186 विदेशी पर्यटक शामिल थे। आगरा किला देखने 4701 पर्यटक पहुंचे। हालांकि, शनिवार की अपेक्षा रविवार को दोनों स्मारकों पर कम पर्यटक पहुंचे। स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शनिवार रविवार

ताजमहल, 30731, 24643

आगरा किला, 5693, 4701

फतेहपुर सीकरी, 1787, 1551

अकबर टाम्ब, 868, 1123

एत्माद्दौला, 530, 436

मेहताब बाग, 425, 312

राम बाग, 56, 58

मरियम टाम्ब, 72, 50 ताज रात्रि दर्शन आज से

जागरण संवाददाता, आगरा: शरद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत सोमवार से होगी। रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के माल रोड स्थित सर्किल आफिस से पर्यटकों ने टिकटें बुक कराईं। हालांकि, बारिश के चलते करीब आधी टिकटें ही बुक हो सकीं।

ताजमहल पूर्णिमा के अवसर पर माह में पांच दिन (पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व व दो दिन बाद तक) खुलता है। 20 अक्टूबर (बुधवार) को शरद पूर्णिमा है। इसके चलते सोमवार से ताज रात्रि दर्शन की शुरुआत होगी, जो गुरुवार तक चलेगी। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, इसलिए रात्रि दर्शन नहीं होगा। उप्र में रात्रि क‌र्फ्यू लागू होने की वजह से रात 8:30 से 11 बजे तक ही पर्यटकों को आधा-आधा घंटे के पांच स्लाट में प्रवेश दिया जाएगा। एक स्लाट में अधिकतम 50 और एक दिन में अधिकतम 250 पर्यटक ही रात्रि क‌र्फ्यू की वजह से ताज रात्रि दर्शन कर सकेंगे। नियमानुसार सोमवार के रात्रि दर्शन के लिए एएसआइ के आफिस से रविवार को पर्यटकों ने टिकटें बुक कराईं। 127 पर्यटक ही टिकट बुक कराने पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.