Move to Jagran APP

World Heritage Week: आगरा में 19 को फ्री रहेंगे स्मारक, बंद रहेगा ताजमहल

World Heritage Week 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा विश्व धरोहर सप्ताह। शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी में होगा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहेगा। अन्य स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 03:45 PM (IST)
World Heritage Week: आगरा में 19 को फ्री रहेंगे स्मारक, बंद रहेगा ताजमहल
19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा विश्व धरोहर सप्ताह।

आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। किसी भी स्मारक में प्रवेश शुल्क लागू नहीं होगा। शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहेगा। मुगल शहंशाह अकबर की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

prime article banner

एएसआइ द्वारा प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निश्शुल्क रहता है। अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा, लेकिन अन्य स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों को धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आगरा में हैं तीन विश्व धरोहर

आगरा में तीन विश्व धरोहर स्मारक हैं। इनमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। यूनेस्को ने वर्ष 1983 में ताजमहल व आगरा किला और वर्ष 1987 में फतेहपुर सीकरी को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

पिछले वर्ष लागू रही थी कैपिंग

कोरोना काल में पिछले वर्ष भी विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में प्रवेश निश्शुल्क रहा था, लेकिन कैपिंग लागू थी। ताजमहल में पांच हजार, आगरा किला में ढाई हजार और फतेहपुर सीकरी समेत अन्य सभी स्मारकों में दो हजार पर्यटकों की कैपिंग थी। कैपिंग के अनुसार स्मारकों में पर्यटकों के प्रवेश करने के बाद अन्य को प्रवेश नहीं दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.