Move to Jagran APP

अब मोबाइल एप पर नजर आएंगे ताजनगरी के स्मारक, जल्‍द होगा लांच Agra News

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का आगरा सर्किल लांच करेगा अपना एप। पर्यटकों को आगरा व आसपास के स्मारकों की मिलेगी जानकारी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 01:43 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 01:43 PM (IST)
अब मोबाइल एप पर नजर आएंगे ताजनगरी के स्मारक, जल्‍द होगा लांच Agra News
अब मोबाइल एप पर नजर आएंगे ताजनगरी के स्मारक, जल्‍द होगा लांच Agra News

आगरा, निर्लोष कुमार। ताजनगरी के स्मारक अब मोबाइल एप पर नजर आएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के आगरा सर्किल द्वारा मोबाइल एप बनवाया जा रहा है। इसमें स्मारकों के इतिहास के साथ ही उनसे संबंधित जानकारी मिलेगी। एप के माध्यम से पर्यटक वहां तक पहुंचने को संपर्क मार्ग के बारे में भी जानकारी कर सकेंगे।

loksabha election banner

एएसआइ के आगरा सर्किल की स्थापना वर्तमान भवन में वर्ष 1885 में हुई थी। यह एएसआइ के पुराने सर्किलों में शुमार है। शुरुआत में इसे नॉर्दर्न सर्किल के नाम से जाना जाता था। इसके क्षेत्र में 29 जिलों के 266 संरक्षित स्मारक आते हैं। तीन विश्वदाय स्मारक ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी इसकी शान हैं। सर्किल में भूले-बिसरे इतने स्मारक हैं, जो इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला की दृष्टि से बेजोड़ हैं। ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर्यटक भ्रमण करने आते हैं, लेकिन अन्य स्मारकों तक नहीं पहुंचते। ऐसे स्मारकों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ाने को एएसआइ का आगरा सर्किल मोबाइल एप बनवा रहा है। इसमें ताज समेत उसके आसपास स्थित सभी स्मारकों की जानकारी पर्यटकों को मिलेगी। स्मारक के इतिहास, चित्र, प्रवेश शुल्क, गूगल मैप की मदद से वहां तक पहुंचने का रास्ता पर्यटक जान सकेंगे। पर्यटक इसे फ्री डाउनलोड कर सकेंगे।

देश का होगा दूसरा सर्किल

आगरा सर्किल देश का दूसरा सर्किल होगा जहां स्मारकों पर आधारित मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इससे पूर्व दिल्ली सर्किल द्वारा अप्रैल, 2014 में फ्री मोबाइल एप लांच किया गया था। वर्तमान में आगरा के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार दिल्ली में तैनात थे। उन्होंने ही इसे वहां लांच कराया था।

इसी माह को लांच

दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान मोबाइल एप बनवाया था। अब आगरा सर्किल के स्मारकों पर भी मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। जनवरी में इसे लांच कर दिया जाएगा। इसे निश्शुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।

वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद, आगरा सर्किल एएसआइ

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.