Move to Jagran APP

सितंबर की हुई झमाझम बारिश से शुरुआत, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल Agra News

करीब एक घंटे तक हुई सिकंदरा आवास विकास क्षेत्र में बारिश। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पांच सितंबर तक रहेंगे झमाझम के हालात।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 10:50 PM (IST)
सितंबर की हुई झमाझम बारिश से शुरुआत, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल Agra News
सितंबर की हुई झमाझम बारिश से शुरुआत, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम ने फिर करवट बदली है। दो- तीन दिन से उमस ने बेहाल किया हुआ था। रविवार को सुबह हुई अचानक घिरे बादलों और झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। एक घंटे से भी अधिक समय तक हुई बारिश ने उमस से राहत दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच सितंबर तक बारिश लगातार होने की संभावना है।

loksabha election banner

रविवार की भोर बादलों की ओट के साथ हुई। अवकाश का दिन के चलते लोग देर तक बिस्‍तरों पर ही रहे। जब बाहर निकले तो मौसम खुशनुमा था। ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों से भरे बादल सैर पर जाने के लिए आमंत्रण सा दे रहे थे। शहर के सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में साढ़े दस बजे से झमाझम शुरु हुई तो मौसम और सुहाना हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच सितंबर तक बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

वहीं इससे पूर्व शनिवार को सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर दो बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर दो बजे कुछ देर के लिए बादल छाए, इसके बाद धूप निकल आई। तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आद्र्रता 89 फीसद दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.