Move to Jagran APP

Monsoon 2022: आगरा में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, पढ़ें कैसा रहेगा आने वाला दिन

Monsoon 2022 आगरा में जून की भीषण गर्मी ने सभी का बुरा हाल कर दिया था। प्री-मानसून की बारिश न होने से उमस बढ़ रही थी। ताजनगरी में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। 10.2 एमएम रिकार्ड दर्ज की गई बारिश। अधिकतम और न्यूनतम तापमान रहे लगभग बराबर

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:05 PM (IST)
Monsoon 2022: आगरा में बारिश से सुहाना हुआ मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, पढ़ें कैसा रहेगा आने वाला दिन
Monsoon 2022: आगरा में मानसून ने दस्तक दे दी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। तीन दिन से शहर में उमस बढ़ा रहे बादल गुरुवार को मेहरबान हो उठे। सुबह बारिश शुरू हुई तो फिर दोपहर में ही थमी। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। मानसून के दस्तक देने से मौसम सुहाना हो उठा, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग बराबर रहे।

loksabha election banner

मौसम में बदलाव बुधवार शाम से देखने को मिला था। शाम को तेज हवा चलने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से उमस व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली थी। रातभर ठंडी हवा चली।

सुबह से शुरू हुई बारिश

गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे से बारिश शुरू हो गई। कभी तेज बारिश तो कभी फुहारें पड़ती रहीं। दोपहर 1:30 बजे तक यही स्थिति बनी रही। दिनभर बादल छाए रहे। मानसून की पहली बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। बच्चों ने बारिश में मस्ती की। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसा रहा तापमान

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।97 प्रतिशत रही आर्दतागुरुवार को अधिकतम आर्दता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्दता 90 प्रतिशत रही। बुधवार को अधिकतम आर्दता 76 प्रतिशत व न्यूनतम आर्दता 49 प्रतिशत रही थी।

तापमान में आई बड़ी गिरावट

वर्षा के चलते गुरुवार को तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से 11 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सप्ताह भर भिगोएंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर बादल लोगों को भिगोएंगे। तापमान 22 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। शनिवार, रविवार व सोमवार को बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश हो सकती है। मंगलवार व बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.