प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा से जुड़ने का आह्वान
बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां पूर्व मंत्री बोले भाजपा ने जितना काम किया अन्य पार्टियों ने नहीं किया
जागरण टीम, आगरा। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं ने प्रबुद्धजन से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। यहां कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
बाह के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में शुक्रवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि प्रबुद्धजन पार्टी की ताकत हैं। आप पार्टी को जितना मजबूत करेंगे, बाह की पहचान उतनी ही व्यापक होगी। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि भाजपा ने अल्प समय में जितना काम किया, अन्य पार्टियां नहीं कर सकीं। यही पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। संयोजक मनमोहन पांडेय ने विधायक व पूर्व मंत्री को मुकुट पहनाकर तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभात चतुर्वेदी, भगत सिंह चौहान, अनिल शर्मा एड, हृदयनरायन शर्मा, चंदू भदौरिया, सोनू प्रधान, भूपेंद्र भदौरिया, लालू तोमर, मुन्ना लंबर, प्रदीप भदौरिया, अनुज शर्मा, राजेंद्र सिंह डंडौतिया, पुलकित भदौरिया, लाल सिंह चौहान मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य सरकारी योजनाओं की दें जानकारी
जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद कस्बे में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्लाक प्रमुख प्रियंका गुर्जर ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने को कहा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आपका दायित्व बनता है कि जनता की समस्याओं को ब्लाक स्तर पर उठाए और समस्या का निदान कराएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख अमर सिंह गुर्जर ने सदन में प्रस्ताव रखा कि ब्लाक का सभागार छोटा है। मनरेगा योजना के तहत राजीव गांधी संसाधन केंद्र का निर्माण कराया जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक मे खंड विकास अधिकारी मंगल यादव ने मनरेगा योजना, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। एबीओ पंचायत धनराज कुमार ने बताया कि पांच ग्राम पंचायतों मे मिनी सचिवालय नहीं है। कुछ भवन जर्जर हालत में है। जिनका जीणोद्धार कराया जाएगा। उप मुख्यपशु चिकित्साधिकारी डा. केसी लोधी ने कहा कि पशुओं में होने वाले रोग खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण निश्शुल्क होगा। धीरेंद्र गुर्जर, सुरेश गुर्जर, शिवराम वर्मा, ऊषा देवी, रामनिवास, चंद्रभान, विकास प्रधान, निरंजन सिंह, बंटी कुशवाहा, मंजूदेवी आदि मौजूद रहे।