विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘व्हिस्की’ हो गई लापता, आगरा में डॉग को ढूंढ़कर लाने वाले 10 हजार का इनाम

By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 21 Oct 2026 07:53 PM (IST)

आगरा में 'व्हिस्की' नामक एक बीमार कुतिया लापता हो गई है, जिसे खोजने वाले को 10,000 रुपये का इनाम दिया ...और पढ़ें

लापता डॉगी व्हिस्की।

लापता डॉगी व्हिस्की।

HighLights

  1. आगरा में बीमार कुतिया 'व्हिस्की' लापता हो गई है।

  2. व्हिस्की को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

जागरण संवाददाता, आगरा। स्थानीय ब्रीडर द्वारा छोड़ी गई बीमार कुतिया व्हिस्की को खोजने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अपील की गई है। उसे तत्काल इलाज की जरूरत है। उसे ढूंढकर लाने वाले को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, व्हिस्की को 15 अक्टूबर को कैस्पर होम से गोद लिया गया था। वह फुलट्टी बाजार स्थित पुष्पक मिष्ठान भंडार के पास से गायब हुई है। अपील में कहा गया है कि इलाज की जरूरत के कारण एक स्थानीय ब्रीडर ने उसे छोड़ दिया।

यदि व्हिस्की किसी ब्रीडर के पास है, तो उससे किसी के जरिए चुपचाप उसे वापस लौटाने का अनुरोध किया गया है। बताया गया है कि व्हिस्की बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। अपीलकर्ताओं ने समय पर मेडिकल सहायता दिलाने के लिए उसकी जल्द तलाश में मदद मांगी है।