Move to Jagran APP

Missing Case: आगरा में कॉलेज प्रबंधक की पत्नी हुई लापता, पुलिस को आखिरी लोकेशन खुर्जा की मिली

Missing Case सुबह से स्वजन कर रहे थे खोज नहीं मिलने पर पुलिस को किया सूचित। पुलिस कर रही मोबाइल से लोकेशन ट्रेस। आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान में जुटी आगरा की पुलिस। खुर्जा में मिली है आखिरी लोकेशन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 06:25 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 06:25 PM (IST)
Missing Case: आगरा में कॉलेज प्रबंधक की पत्नी हुई लापता, पुलिस को आखिरी लोकेशन खुर्जा की मिली
ट्रांस यमुना कॉलोन से लापता हुयी रजनी वर्मा का फाइल फाेटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाले एक कॉलेज संचालक की पत्नी घर से लापता हो गई।  लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्वजनों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सर्वलाइन्स की मदद लेकर खोजबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

मामले के अनुसार थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी श्री चंद वर्मा जो कालिंदी विहार में सेंट स्टीफन इंटर कॉलेज के मालिक हैं।  उनकी पत्नी रजनी वर्मा मंगलवार की शुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई।  रजनी वर्मा के लापता होने की जानकारी करीब 1 घंटे बाद स्वजनों  को हुई। जानकारी मिलते ही घर में खोजबीन शुरू हो गई।  रजनी वर्मा के न मिलने पर हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी श्रीचंद वर्मा को होने पर उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के यहां में छानबीन शुरू कर दी।  कोई सुराग न मिलने पर घटना की जानकारी थाना एत्माद्दौला पुलिस को दी।  थाना एत्माद्दौला इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। मोबाइल की लोकेशन के अनुसार  जिसमें लास्ट लोकेशन करीब 2:00 बज कर 30 मिनट पर खुर्जा की दिखाई गई है। जिसके बाद पुलिस बराबर लोकेशन ट्रेस कर कार्यवाही में जुटी हुई है।  कॉलेज के प्रबंधक श्री चंद्र वर्मा ने पत्नी के लापता होने की गुमशुदी लिखकर दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.