विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनियाभर की सुंदरियों का ताजमहल पर मेला, टूरिस्ट भी हुए कन्फ्यूज; इमारत देखें या खूबसूरत हसीनाएं

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 26 Aug 2026 07:38 PM (IST)

दुनियाभर की मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं की सुंदरियों ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। वे इसकी वास्तुकला और सुंदरता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। आसमान में छाए बादलों और हरियाली के बीच नजर आता धवल संगमरमरी ताजमहल। मिस टीन इंटरनेशनल में भाग ले रही 30 से अधिक देशों की सुंदरियां भी उसकी सुंदरता पर मुग्ध हो 'इट्स वंडरफुल' कह उठीं। ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी, बेजोड़ साम्यता को देखकर वह उसकी शान में कसीदे गढ़ती रहीं।

करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक में रुकीं सुंदरियों ने मोहक अंदाज में फोटोशूट भी कराया। इस दौरान ताजमहल देखने आए टूरिस्ट भी कन्फ्यूज रहे कि मोहब्बत की इमारत देखें या दुनियाभर से आईं खूबसूरत हसीनाएं। मिस टीन इंटरनेशनल का आयोजन जयपुर में हो रहा है। प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चुनी गईं 30 देशों की सुंदरियां बुधवार सुबह करीब 11 बजे ताजमहल देखने पहुंचीं

ताजमहल की स्थापत्य कला, इतिहास, पच्चीकारी आदि को उन्होंने करीब से देखा और जाना। उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। ताजमहल परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा पुलिस, ताज सुरक्षा पुलिस और पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ घुमाने की व्यवस्था देखी। फाइनलिस्ट के साथ मिस टीन इंटरनेशनल-2025 की विजेजा लोरेना लुइज भी आई थीं।

Miss Teen International

दल में शामिल भारतीय प्रतिभागी दिव्या वाधवा।

भारतीय प्रतिभागी दिव्या वाधवा भी ताजमहल देखने आईं सुंदरियों में शामिल थीं। आयोजक ग्लैमानंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद ने कहा कि प्रतियोगिता से देश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और वैश्विक स्तर पर भारतीय आतिथ्य की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

दुनिया के विभिन्न देशों से आईं प्रतिभाशाली युवा प्रतिभागी मिस टीन इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए भारत में एकत्रित हुई हैं। ताजमहल भारत की सांस्कृतिक विरासत और प्रेम की वैश्विक पहचान है। ग्लैमानंद के जनसंपर्क निदेशक सर्वेश कश्यप ने कहा, सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा, अनुशासन और अतिथि सत्कार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

ये सुंदरियां आईं

ब्राज़ील की जैनीन आय्सलेन, कंबोडिया की श्रीनिथ हेंग, कोलंबिया की लारेन लाेपेसिएरा, क्यूबा की झोहाना उरंगा, चेक गणराज्य की सैलोम रेसोवा, फ्रांस की लोन मार्टिनेज, इंडोनेशिया की क्लाउडिया जेसिका पी. मैमोंटो, लातविया की मारिया एलिजाबेथ मिशुरोवा, मेक्सिको की एड्रियाना कैंतु, मंगोलिया की उर्जिंगू बैट इटगेल्ट, म्यांमार की जा दोई आंग, नामीबिया की चैनटेल बोएरेन थीं।

दल में नेपाल की दिव्या थापा, नीदरलैंड की मिला एडेन डैनी थेवेसेन, न्यूज़ीलैंड की डेनिघ इरास्मस, नाइजीरिया की ओमोडेसोला हादासाह माटिलुकुरो, पैराग्वे की गिउलिआना ओकारिज, पेरू की एंड्रिया गार्सिया बेदोया, फिलीपींस की रानी नथाली पेंड्रे जफरा, रूस की स्टेफेनिया नेडिल्को, सर्बिया की एना मिल्कोविक, स्पेन की एना पोर्टेला, श्रीलंका की दिव्यंगना सेनाविरत्ने, सूरीनाम की चायेन ठाकोएर भी रहीं। 

फाइनलिस्ट प्रतिभागियों में यूएस लैटिना की डेवोराथ एकाथेरिना, यूएस वर्जिन द्वीप की डेरिल्स निको, संयुक्त राज्य अमेरिका की एंड्रिया अल्मेस्टिका, वेनेजुएला की फ्रांसेलिज गोंजालेज, जिम्बाब्वे की लोला नाइस भी शामिल रहीं।