Move to Jagran APP

चालू होते ही माइनर फटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

चंबल नदी पर लगी चार मशीनों का गुरुवार को पूर्व मंत्री ने किया था शुभारंभ नहर से पापरी नागर जाने वाली माइनर में नहीं कराई गई थी सफाई किसान नाराज

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 06:00 AM (IST)
चालू होते ही माइनर फटी, 50 बीघा फसल जलमग्न
चालू होते ही माइनर फटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

जेएनएन, आगरा। पिनाहट में चंबल डाल नहर की 20 करोड़ कीमत की चार मशीनों का शुभारंभ होते ही इससे निकली माइनर गुरुवार देररात देवगढ़ रामनगर में फट गई। इससे करीब 10 किसानों की 50 बीघा से अधिक भूमि पर खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद ही माइनर को बंद किया गया। शुक्रवार सुबह बाद माइनर को दुरुस्त किया जा सका।

loksabha election banner

चंबल नदी से नहर में पानी पहुंचाने के लिए चार मशीनें लाई गईं हैं। 20 करोड़ की इन मशीनों का शुभारंभ गुरुवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने किया था। किसानों का कहना है कि नहर से पापरी नागर जाने वाली माइनर में बगैर सफाई के पानी छोड़ दिया गया। नतीजा, गुरुवार देररात देवगढ़ रामनगर पर माइनर फट गई। इससे किसानों की सरसों और आलू की फसल में पानी भर गया। प्रभावित किसानों में हरिओम शर्मा की 10 बीघा, रामनिवास शर्मा की 10 बीघा, राजेश बघेल, सुरेश, अशोक और मोहन की चार-चार बीघा समेत अन्य किसानों की फसल भी शामिल हैं। तड़के इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सुबह बाद माइनर को ठीक किया जा सका। इसके बाद ही इसमें पानी छोड़ा गया। प्रभावित किसानों ने फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है। वहीं नजर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। फटी माइनर को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी नहर, माइनर, रजबहों व बंबों की पूर्ण रूप से सफाई करा दी गई है। किसानों का आरोप निराधार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.