Move to Jagran APP

Misdeed Case in Agra: आगरा के शमसाबाद में सामूहिक दुष्कर्म में आरोपित नाबालिग गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म पाक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार रात से ही पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देती रही।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 04:40 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा के शमसाबाद में सामूहिक दुष्कर्म में आरोपित नाबालिग गिरफ्तार
शुक्रवार रात से ही पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देती रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को एक आश्रम में ले जाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस ने रातभर दबिश दीं।इस दौरान एक और आरोपित नाबालिग गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में अकेला देख गांव का रिश्तेदार नाबालिग आश्रम से जामुन दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। वहां पर पहले से गांव के ही संजू और उसका भाई मुन्ना मौजूद था। आरोप है कि दोनों भाइयों और छोटू ने किशोरी को कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार रात से ही पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश देती रही। शनिवार को पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी।मुकदमे में नामजद संजू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं रविवार को दूसरे आरोपित नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपितों ने पुलिस हिरासत में घटना कुबूल ली। तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है। अभी वह अपने घर से फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया सामूहिक दुष्कर्म में नामजद अभियुक्त संजू तथा एक अन्य नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.