साइकिल की सवारी को बढ़ावा देगी आगरा मेट्रो, जानिए क्या है योजना Agra News
तीस स्टेशनों में से 17 से मुफ्त में ले सकेंगे साइकिल। स्टेशन से एक से दो किमी के दायरे में ही घूम सकेंगे।
आगरा, अमित दीक्षित। आगरा मेट्रो कुछ खास होगी। यह साइकिल को भी बढ़ावा देगी। यानी मेट्रो से सफर करने के बाद अगर कोई यात्री साइकिल से शहर घूमना चाहता है या फिर बाजार जाना चाहता है तो रजिस्ट्रेशन औपचारिकता पूरी होने के बाद साइकिल मिलेगी।
आगरा मेट्रो में तीस स्टेशन हैं, जिसमें 17 स्टेशनों पर साइकिल शेयङ्क्षरग योजना को लागू किया जाएगा। पहले कॉरिडोर में 15 स्टेशनों में से आठ और दूसरे में 15 में नौ स्टेशन शामिल किए गए हैं। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर, 2021 तक पहले कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्ष 2021, 2031, 2041 और 2051 में कितनी साइकिल की जरूरत है। यह तय हो गया है।
वर्ष 2021 में चाहिए 491 साइकिल
17 स्टेशनों में वर्ष 2021 में 491 साइकिल की जरूरत है। पहले कॉरिडोर में 257 और दूसरे में 234 साइकिल होंगी।
एक साथ दोनों कॉरिडोर की दूरी का सर्वे
आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे कॉरिडोर के स्टेशन से स्मारकों की दूरी का सर्वे अब एक साथ होगा। गुरुवार सुबह एडीए, नगर निगम, एएसआइ, लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम सर्वे करेगी। सर्वे शाहजहां गार्डन से शुरू होगा।
यह है साइकिलों की संख्या
पहला कॉरिडोर
स्टेशन का नाम वर्ष 2021 2031 2041 2051
सिकंदरा 55 64 85 104
गुरु का ताल 26 28 31 38
आइएसबीटी 5 6 8 9
आगरा कॉलेज 61 81 94 114
जामा मस्जिद 31 52 70 85
फतेहाबाद रोड 25 28 29 35
बसई 11 15 20 24
ताज पूर्वी गेट 43 57 79 97
दूसरा कॉरिडोर
सदर बाजार 47 120 172 209
प्रतापपुरा 35 51 58 71
सुभाष पार्क 21 28 33 40
हरीपर्वत चौराहा 23 29 34 41
एमजी रोड 9 11 13 16
सुल्तानगंज की पुलिया 7 9 11 13
कमलानगर 13 16 19 23
रामबाग 24 30 50 61
कालिंदी विहार 55 71 83 101