Move to Jagran APP

Mero Braj App: दुनिया में कहीं भी बैठ एक क्लिक से जान सकेंगे ब्रज को, मेरो ब्रज एप हो रहा अपडेट

Mero Braj App मेरो ब्रज एप होगा अपडेट जान सकते हैं ब्रज को। कमिश्नर ने दिए हैं एप को अपडेट करने के आदेश। मंदिरों का समय होटल आदि की मिलेगी जानकारी। एप वर्ष 2019 में तैयार किया गया था

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 06:07 PM (IST)
Mero Braj App: दुनिया में कहीं भी बैठ एक क्लिक से जान सकेंगे ब्रज को, मेरो ब्रज एप हो रहा अपडेट
वर्ष 2019 में मेरो ब्रज एप उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया गया था।

आगरा, जागरण टीम। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी देश-दुनिया के लिए आस्था का केंद्र हैं। शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के प्रयास किए जा हैं। वर्ष 2019 में मेरो ब्रज एप उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया गया था। कोरोनाकाल के कारण इस पर कार्य गति नहीं पकड़ सका। पिछले हफ्ते कमिश्नर ने एप को अपडेट करने के आदेश दिए थे। इस एप को अपडेट करने का कार्य शुरू हो गया है।

loksabha election banner

श्रद्धालु ब्रज में प्रमुख मंदिर, मंदिर का समय, होटल, पुलिस आदि की जानकारी ले सकेंगे। ब्रज में आयोजित हुए होली, ब्रज रज उत्सव आदि आयोजन की झलकियां भी श्रद्धालुओं देखने को मिलेंगी।ब्रज में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए तीर्थ विकास परिषद द्वारा सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेरो ब्रज मोबाइल एप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से मंदिर कब खुलते हैं, कब बंद होते हैं, होटल, पुलिस अधिकारियों के नंबर आदि जानकारी मिल सकेगी। ब्रज के पर्व की जानकारी एप पर उपलब्ध रहेगी। एप के माध्यम से श्रद्धालु घर से ही यह जान सकेंगे कि ब्रज में कौन-कौन से मंदिर हैं और मंदिरों के खुलने का समय क्या है। ब्रज में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं।

एप वर्ष 2019 में तैयार किया गया था, लेकिन कोरोनाकाल के कारण इस पर कार्य तेजी से नहीं हो सका। पिछले हफ्ते कमिश्नर अमित गुप्ता ने एप को अपडेट करने के आदेश दिए। एप को अपडेट करने को होटलों के नाम, ब्रज में आयोजित हुए आयोजन के फुटेज एकत्रित किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि मेरो ब्रज एप को अपडेट करने का कार्य शुरू हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.