Move to Jagran APP

यमुना किनारे बसे गांंवों में फैलेगी हरियाली, जानिए क्‍या है वन विभाग की योजना Agra News

वन विभाग वर्ष 2020 के पौधारोपण अभियान से यमुना किनारे बसे गांवों में हरियाली फैलाने की योजना बना रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 08:56 AM (IST)
यमुना किनारे बसे गांंवों में फैलेगी हरियाली, जानिए क्‍या है वन विभाग की योजना Agra News
यमुना किनारे बसे गांंवों में फैलेगी हरियाली, जानिए क्‍या है वन विभाग की योजना Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अगस्त 2019 में हुए पौधारोपण की देखभाल भले ही कमजोर रही हो, लेकिन अगले अगस्त की तैयारी बहुत मजबूत की जा रही है। वन विभाग वर्ष 2020 के पौधारोपण अभियान से यमुना किनारे बसे गांवों में हरियाली फैलाने की योजना बना रहा है।

loksabha election banner

इस वर्ष जिले में 28.57 लाख से भी ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। अगले वर्ष यह लक्ष्य और बढ़ सकता है। वन विभाग ने पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर के पास यमुना किनारे की जमीन व ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। यमुना के पास नगर निगम और एडीए की जमीन पर पौधा लगाने की योजना बनाई जा रही है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी मनीष मित्तल ने बताया कि वर्ष 2020 के अभियान की तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं। यमुना के आसपास के क्षेत्र में नमी रहती है और यहां पर ज्यादा क्षेत्रफल मिल जाएगा। इससे लक्ष्य के सापेक्ष अधिकांश पौधे यमुना के आसपास ही लग जाएंगे।

ये होगा फायदा

प्रत्येक विभाग अपने लक्ष्य को अलग-अलग जगह लगाता है। इस कारण वन विभाग को यह पता नहीं होता है कि विभागों ने लक्ष्य पूरा किया है या नहीं। यही कारण है धरातल पर पौधारोपण नहीं किया जाता है और कागजों में दर्शाया जाता है।

किसानों की मांग होगी पूरी

किसान फलदार पौधे की मांग करते हैं, लेकिन वन विभाग के पास केवल अमरूद, नीबू और जामुन के पौधे थे। अगले अभियान के लिए अमरूद, नीबू, आम, पपीता, बेल, बेर, शहतूत, कटहल आदि पौधे की प्रजाति उपलब्ध कराई जाएगी।

कागजों में अभियान पूरा

जनपद में 26 विभागों ने पौधारोपण किया है। अधिकतर विभागों ने धरातल लक्ष्य के सापेक्ष पौधे नहीं लगाए हैं। बिजली, ग्राम विकास और नगर निगम के पौधे कमरों में रखे सूख गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.