Move to Jagran APP

समरकंद की तर्ज पर हेरिटेज सिटी बनेगी ताजनगरी, स्वागत से गदगद हुए राजदूत

सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों की मजबूती पर दिया जाएगा ध्यान, आगरा शहर में जल्द होगा कार्यक्रम, बैठक में निर्णय, स्मार्ट सिटी कार्यालय में पर्यटन, व्यापार आदि मुद्दों पर हुई बैठक

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:00 AM (IST)
समरकंद की तर्ज पर हेरिटेज सिटी बनेगी ताजनगरी, स्वागत से गदगद हुए राजदूत
समरकंद की तर्ज पर हेरिटेज सिटी बनेगी ताजनगरी, स्वागत से गदगद हुए राजदूत

आगरा (जागरण संवाददाता): समरकंद, उज्बेकिस्तान की तर्ज पर ताजनगरी को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। ताजनगरी के पर्यटन को बढ़ाने के लिए हर प्रयास होगा। सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

loksabha election banner

नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में बुधवार की दोपहर पर्यटन, व्यापार सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक हुई। इसमें आगरा स्मार्ट सिटी का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। इस मौके पर उज्बेकिस्तान के राजदूत एचई फरहूद ने कहा कि समरकंद शहर पर्यटन की दृष्टि अहमियत रखता है। यह हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित है। दिनों दिन पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आगरा को इसी तर्ज पर हेरिटेज सिटी बनाने पर जोर दिया। राजदूत ने आगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। जिसमें समरकंद के मेयर और व्यापार जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मेयर नवीन जैन ने जल्द कार्यक्रम के तारीख की घोषणा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पर्यटन और व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। आगरा-समरकंद के बीच हुए समझौते से दोनों शहरों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व मेयर ने राजदूत का जोशीला स्वागत किया। उन्हें ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की। इससे अभिभूत राजदूत ने कहा कि आगरा प्रेम और मोहब्बत की नगरी है। यहां आपसी प्रेम और सौहार्द कायम है। यही यहां की तहजीब है। ताजमहल के बारे में कहा कि बेपनाह नक्काशी का बेजोड़ नमूना ताज को देख हैरानी होती है कि किस प्रकार कारीगरों ने उस समय में इसका निर्माण किया होगा। इतनी बारीकी काम को तब, जब संसाधनों का अभाव था, ऐसे में बेहतरीन तरीके से इसका निर्माण बताता है कि यदि मन में सच्ची लगन हो और काम ईमानदारी से किया जाए तो कोई भी मुश्किल काम आसान हो जाता है।

इस दौरान नगरायुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगरायुक्त विजय कुमार, सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला, संयुक्त नगरायुक्त विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.