Agra News: इटावा से आगरा कोचिंग करने आई दारोगा की पुत्री दहशत में, सिरफिरा दे रहा दुष्कर्म और हत्या की धमकी
Agra News इटावा की रहने वाली छात्रा न्यू आगरा स्थित कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाअों की कर रही है तैयारी। फोन पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है सिरफिरा दहशत में कोचिंग जाना किया बंद। पुलिस छानबीन कर रही है।
आगरा, जागरण संवाददाता। इटावा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आई दारोगा की पुत्री को सिरफिरा धमकी भरेे मैसेज भेज रहा है। उसे दुष्कर्म और हत्या की धमकी दे रहा है। जिससे दहशत में आई छात्रा ने कोचिंग में जाना बंद कर दिया। मामले में अज्ञात के विरूद्ध न्यू आगरा थाने में अभियोग दर्ज कराया है।
पिता पुलिस में है उप निरीक्षक
इटावा की रहने वाली छात्रा के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक हैं। भाई उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। छात्रा भी विधि की पढाई के बाद न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह न्यू आगरा में किराए पर कमरा लेकर रहती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को उसके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। सिरफिरे ने अपना नाम नहीं बताया। उससे अपना फोटो भेजने की कहने लगा।
ये भी पढ़ें...
फोन पर देता है दुष्कर्म और हत्या की धमकी
जिसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने शुरू हो गए। उसे व्हाट्सएप काल किया गया। नाम पूछने पर उसे दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी गई। जिससे वह दहशत में आ गई। उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि साथी छात्राओं ने उसका हौसला बढ़ाया। पुलिस में जाने की कहा। जिसके बाद वह थाने पर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।
ये भी पढ़ें...
UP Urban Body Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ की विधायकों को नसीहत, निकाय चुनाव पर करें फोकस
छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह समझ नहीं पा रही है कि उसे कौन धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित को नंबर ब्लाक करने की कहा। प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया सर्विलांस की मदद से आरोपित का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।